विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: पुराने विवादों से दूरी बनाना होगा बेहतर , धैर्य और सूझबूझ से लेना होगा काम

Aries Tarot Card Horoscope 11 August: Six of swords की ऊर्जा व्यक्तिगत कार्यों बच्चों की पढ़ाई को लेकर यात्रा, नई नौकरी की तलाश अन्यत्र स्थान पर और विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए अवसर मिलने की संभावना की बात लेकर आ सकती है .

Aries Tarot Card Rashifal: पुराने विवादों से दूरी बनाना होगा बेहतर , धैर्य और सूझबूझ से लेना होगा काम
मेष राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: परिवार का पुराना विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है. इस समय उस विवाद से दूरी बना सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर यात्रा हो सकती है . कुछ पुराने रुके हुए निजी कार्यों को पूरा कर सकते हैं . घर का माहौल शांत रहेगा . परिवार में बहन या बेटी के विवाह की तारीख पक्की होने से सभी लोग भावुक होंगे . विवाह की तैयारी के लिए धन की व्यवस्था करेंगे. 

वसाव्ययिक/ Professional: 

नौकरी में स्थानांतरण या नई जगह पर जाकर नौकरी करने की योजना बन सकती है. विदेश में उच्च शिक्षा की प्राप्ति की योजना बना रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है . अपने सभी दस्तावेजों को सही तरह से व्यवस्थित करें . व्यवसाय में साझेदारी के साथ अपने रिश्ते में सुधार ला सकते हैं . कुछ गलतफहमियों के चलते रिश्ते बिगड सकते है. इस समय धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्ति की निरंतर कोशिश करें . परिस्थितियों की अनुकूलता जल्द ही अच्छी सफलता लेकर आएगी .

स्वास्थ्य/Health: 

कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में गुजार सकते हैं . मन को शांत बनाए रखना स्वास्थ्य बेहतर करने में सहायक रहेगा . इससे चल रहे इलाज के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे . 

आर्थिक स्थिति/Finance:

 परिवार खर्च के बढ़ने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं . बजट को बनाने से पूर्व सभी खर्चों का आकलन करेंगे .

रिश्ते/Relationship: 

प्रेम संबंध में गलतफहमियों के बढ़ते अलग हो सकते हैं . इस समय मानसिक शांति के लिए मित्रों का सहारा लेंगे .

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 11 August 2026 Tarot Reading, Aaj Ka Tarot Reading
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com