Aquarius Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: कोई ऐसा कार्य पूरा हो सकता है, जिसकी उम्मीद आप छोड़ चुके हो. परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है. हर व्यक्ति पर भरोसा करने की आदत में बदलाव लाए. आवश्यक योजनाओं को शुरू करने में देरी न करें. अचानक से कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिन्हें रोकना मुश्किल होगा.इस स्थिति में शांति बनाए रखें. बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनकी गतिविधियों की जानकारी रख सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य स्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें.जरूरी कार्य अपने देखरेख में करवाएं.कर्मचारियों के बीच किसी विवाद को लेकर जांच हो सकती है. किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से फोन के जरिए बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बन सकती है. सामने वाले के साथ काफी समय से व्यावसायिक संबंध बने हुए हैं. पैसों के गबन के लिए को लेकर किसी सहयोगी का नाम सामने आने से परेशान हो सकते हैं.सामने वाले की ईमानदारी से प्रभावित रहे हैं.
स्वास्थ्य/Health:
ज्यादा तनाव के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. अपने लिए समय निकले और पर्याप्त आराम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
संपत्ति का विवाद समाप्त होने से अच्छा लाभ हो सकता है.निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदल सकते है.
रिश्ते/Relationship:
मित्रों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. संतान से पारिवारिक कार्यों में सहयोग मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं