Scorpio Tarot Card Horoscope Today 30 April, Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी करीबी व्यक्ति का दूर हो जाना दुःखी कर सकता है. ऐसी स्थिति में खुद को असहाय महसूस कर सकते है. कुछ ऐसे रिश्तों का टूट जाना मन में निराशा को बढ़ा सकता है, जिनके लिए काफी मधुर भावनाएं रखते आए है. इस समय भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है.
किसी भी परिस्थिति में ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. डरकर किसी भी स्थिति से कदम पीछे न हटाएं. चाहे कार्य पूरे हो या नहीं. सही निर्णय लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें. मानसिक तनाव को दूर करें. इससे आपके जीवन में तरक्की के सभी रास्तों को बंद हो सकते है. जीवन में अनावश्यक लोगों, स्थितियों और विचारों की छंटनी करें. इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है. कुछ बड़े बदलाव जीवन में लाने की कोशिश कीजिए. संभव है कि कुछ बदलावों के चलते काफी कुछ परिवर्तन कार्यशैली और सोच समझ में आएं. इनको स्वीकार करें.
अपने जीवन में उन्हीं स्थितियों या लोगों को शामिल करें, जिनसे जीवन में सुकून और खुशियां प्राप्त कर सकते हैं. गलत कार्यों का समर्थन न करें. दूसरों को अपने ऊपर हावी न होने दें. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. वर्तमान स्थितियों को अनुकूल बनाएं. यदि किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो निराश न हो. पुनःसही प्रयास करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. चाहे वो छोटी हो या बड़ी...समय रहते सही उपचार करें.
आर्थिक स्थिति: किसी मित्र के साथ साझेदारी में व्यवसाय अच्छे आर्थिक लाभ दे सकता है.
रिश्ते: ऐसे रिश्तों में जिनका जीवन में होना अति आवश्यक है. उनके साथ मधुरता बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं