Scorpio Horoscope Today 17 May 2026, Vrishchik Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे. इस समय आपको अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा. ध्यान भटकने की संभावना बढ़ सकती है. वृश्चिक राशि के लिए यह दिन करियर में दबाव और जिम्मेदारियों में वृद्धि ला सकता है. नौकरीपेशा लोगों को एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, आपकी मेहनत और समर्पण आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दिलाएंगे.
व्यापार में नए अवसर
व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी नए समझौते में सावधानी रखना जरूरी है. पहले एक्सपर्ट से सलाह अवश्य कर लें. आर्थिक मामलों में स्थिति मिली-जुली रह सकती है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ने की संभावना है. परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
परिवार में धैर्य रखें
प्रेम जीवन में यह समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा. कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. चंद्रमा का यह गोचरकाल शोध, पुरातत्व विभाग और मैन्युफैक्चरिंग के काम से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी होगा. ससुराल पक्ष से अनबन की संभावना रहेगी.
उपायः हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.
शुभ रंगः लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं