Sagittarius Horoscope Today 21 April 2026, Dhanu Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा पहले आपकी राशि से छठे भाव और दोपहर 1 बजे के बाद सप्तम भाव में गोचर करेगा. यह परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए दैनिक कार्यों, स्वास्थ्य और संबंधों के क्षेत्र में असर डालने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत में चंद्रमा आपके षष्ठ भाव में रहेगा, जिससे आपको अपने कामकाज और जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा. यह समय मेहनत और अनुशासन का है. आप अपने प्रयासों से कठिन कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं. सुबह के समय कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी.
आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं, लेकिन आपकी कार्यकुशलता आपको सफल बनाएगी. विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों पर भी आप हावी रहेंगे. हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें. स्वास्थ्य के मामले में भी सावधानी रखें. खानपान में लापरवाही न करें और दिनचर्या को संतुलित रखें. दोपहर 1 बजे के बाद चंद्रमा मिथुन राशि में आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपका ध्यान रिश्तों और साझेदारी की ओर जाएगा.
जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत में सुधार होगा और आपसी समझ बढ़ेगी. यदि किसी बात को लेकर मतभेद था, तो उसे सुलझाने का यह अच्छा समय है. कार्यक्षेत्र में दिन का दूसरा भाग सहयोग और टीमवर्क के लिए अनुकूल रहेगा. आप दूसरों के साथ मिलकर बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं.
व्यापारियों के लिए भी यह समय साझेदारी में लाभ देने वाला हो सकता है. नए समझौते या डील फाइनल हो सकती है. व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. मानसिक रूप से भी दिन का दूसरा भाग हल्का और सकारात्मक रहेगा.
उपाय: “ॐ गुरुवे नमः” या “ॐ बृस्पतये नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं