विज्ञापन

Numerology Prediction 4, 7 June 2026: मल्टीपल अफेयर्स से बिगड़ सकते है प्रेम संबंध!

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 4 है. आज राहू की मायावी ऊर्जा  के साथ बुध की ऊर्जा से आपके शोधपरक विचार और बेहतर प्रबंध के कारण आज समाज में आपकी अलग पहचान बन सकती है. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 4, 7 June 2026: मल्टीपल अफेयर्स से बिगड़ सकते है प्रेम संबंध!
मूलांक 4: राहु और बुध की ऊर्जा से बढ़ेगा प्रभाव

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपके दिमाग में जबरजस्त आईडिया आएंगे. नए व्यवसाय या व्यापार विस्तार के लिए आज का दिन बेहतर है. टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से रिलेटिड कार्यों में आज सफलता मिल सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : कार्यस्थल पर बेहतर प्रबंधन क्षमता और आपके आइडिया लोगों को कनेक्ट कर सकेंगे. इसके लिए आपको प्रोत्साहन दिया जा सकता है. कोई बेहतर जिम्मेदारी अथवा के कार्य क्षेत्र में आपके मन मुताबिक बदलाव किया जा सकता है. आपके जबरदस्त शोध क्षमता की वजह से ऑफिस के लोग अचंभित रहेंगे. टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. पुराने प्रोजेक्ट में आज बेहतर मूवमेंट देखने को मिलेगा. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. आज आपके करियर में बेहतर अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. किसी नए व्यक्ति के द्वारा व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिल सकता है. ग्राहकों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. आपकी आफ्टर सेल सर्विस लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी.

Finance / फाइनेंस: अचानक आज आपके पास पैसा आ सकता है. फाइनेंशियल ग्रोथ जबरदस्त होगी. पेंडिंग पेमेंट आज रिलीज होकर आपको मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट में ज्यादा जोखिम लेना हानिकारक हो सकता है. किसी भी निवेश से पहले उस योजना के कागज और सभी नियम तथा शर्तों को बेहतर तरीके से जांच कर लें. अचानक घर में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है. दिन के मध्यान्ह के पश्चात आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपका कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए, अन्यथा गलतफहमी की वजह से आज संबंधों में मनमुटाव हो सकता है. पार्टनर के साथ झूठ या मिथ्या संवाद ना करें. कोई नया व्यक्ति आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकता है. प्रेम संबंधों के फर्जी माया जाल में फंसकर कोई कमिटमेंट ना करें. अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. कोई पुराना फैमिली मैटर आपके दखल के पश्चात खत्म हो सकता है. छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा फिर से बड़ा विवाद हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 8

Lucky Color / शुभ रंग : नीला

आज का उपाय : किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जींस और साबुन का दान करें. इससे आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com