विज्ञापन

मूलांक 6 वालों की लक्जरी लाइफ पर शनि की नजर, आज जेब ढीली और क्लाइंट से हो सकती है किचकिच

आज के दिन का मूलांक 8 है. मूलांक 8 का सम्बन्ध शनि देव से है. यह व्यक्ति को धैर्य, संघर्ष, कड़ी मेहनत और अनुशासन सिखाता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 21 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

मूलांक 6 वालों की लक्जरी लाइफ पर शनि की नजर, आज जेब ढीली और क्लाइंट से हो सकती है किचकिच
Mulank 6: मूलांक 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 21 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार,  किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 6 का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से होता है. ऐसे जातक का ध्यान सेल्फमेकिंग पर रहता है. अच्छी हेयरस्टाइल, परफ्यूम, इत्र, ब्यूटी प्रोडक्ट, लग्जरियस पर रहता है. आज शनि और शुक्र का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपको ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी. एक बेहतरीन टीम लीडर की तरह आज आप काम करने का प्रयास करेंगे. कुछ नये क्लाइंट से आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आज आप अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएं. 

फाइनेंस : आज अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग और उसके लिए क्रियान्वयन जरुरी है. अनावश्यक व्यय से बचें. छोटे-छोटे लाभ आपके लिए आज मिलेंगे. बड़े लाभ के चक्कर में ना पड़ें अन्यथा नुकसान संभव है. आज लक्जरी और अपने कम्फर्ट के लिए खर्चा हो सकता है. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज रिश्तों में आपकी आपके पार्टनर से उम्मीदें बढ़ेंगी. अपने पार्टनर को समय और अटेंशन दोनों दें. आज कोशिश करें कि पार्टनर के साथ भावुक बातें ना करें. अपना रिश्ता मजबूत करने के लिए आप थोड़ा स्पेस दीजिये. कोई यदि आपसे नाराज है तो उसके साथ स्पष्ट बात कीजिये. 

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : गुलाबी.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com