विज्ञापन

Mulank 4: धन कमाने के लिए शॉर्टकट से हो सकता है नुकसान, अटका हुआ पैसा मिल सकता है वापिस, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: आज अचानक आपके मन में बेहतरीन आइडिया आएंगे जो आपके प्लान के साथ कनेक्ट करके आपको सफल बना सकते हैं. पहले से किए गए निवेश में आज आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल...

Mulank 4: धन कमाने के लिए शॉर्टकट से हो सकता है नुकसान, अटका हुआ पैसा मिल सकता है वापिस, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल
मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आप सामाजिक रीतियों से विपरीत अपनी राह पर चलने का प्रयास करेंगे. आपके मन में अचानक नए आइडिया आएंगे. आज आप भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाने का प्रयास करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज अचानक आपके मन में बेहतरीन आइडिया आएंगे जो आपके प्लान के साथ कनेक्ट करके आपको सफल बना सकते हैं. आज कार्य में आप रिस्क लेने का प्रयास करेंगे आपको सफलता मिल सकती है. ऑनलाइन कार्य करने वाले जातकों के लिए आज विशेष लाभदायक दिन है. ऑफिस में बॉस के साथ विवाद हो सकता है. अचानक जॉब छोड़ने का मन हो सकता है. यदि पहले से नई जॉब का प्लान किया हुआ है तो इस पर मूव कर सकते हैं.

फाइनेंस

आज अचानक बड़े धन लाभ की संभावना है. पहले से किए गए निवेश में आज आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. रिस्की इन्वेस्टमेंट से दूर रहे अन्यथा बड़ी धन हानि हो सकती है. अचानक कुछ गुप्त स्रोतों से धन लाभ हो सकता है. पूर्व से अटका हुआ धन आपको आज मिल सकता है. धन कमाने के लिए शॉर्टकट अपनाना बेहतर नहीं होगा. किसी भी प्रकार के इल्लीगल काम से दूर रहे.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में आज का दिन बहुत उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. साधारण सी बात पर पार्टनर के साथ गलतफहमी होने की संभावना है. अपनी बात को स्पष्ट रूप से जीवनसाथी के सामने रखें. ओवरथिंकिंग आज आप पर हावी रह सकती है. बीच में आपकी सोच में कंफ्यूजन भी रह सकता है.

शुभ अंक : 8
शुभ रंग : काला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com