विज्ञापन

Numerology Prediction 6, 7 June 2026: आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व पेशेवर संबंधों को मजबूत बनाएगा!

आज के दिन का अंक 5 और मूलांक 6 यानी बुध और शुक्र का संयोजन आपके पारिवारिक रिश्ते और व्यवसाय के साथ सोशल नेटवर्क में नई ऊर्जा का संचार लेकर आया है.आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6, 7 June 2026:  आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व पेशेवर संबंधों को मजबूत बनाएगा!
मूलांक 6: रिश्तों और व्यवसाय में आएगी नई ऊर्जा

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपके बोलने की कला आपको समाज में एक बेहतर और प्रतिष्ठित स्थान दिलाएगी. आज नए लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे. आप संबंधों को वरीयता प्रदान करेंगे. आज की ऊर्जा आपको एक बेहतर दिन की ओर लेकर जाएगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी पर्सनालिटी काफी चार्मिंग और अट्रैक्टिव होगी. नए क्लाइंट्स और ऑफिस स्टाफ आपसे काफी प्रभावित होंगे. आज आप टीम के साथ मिलकर बेहतर परिणाम दे पाएंगे. आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ाई जा सकती है. आज आपके द्वारा दिया गया प्रेजेंटेशन आपके कम्युनिकेशन स्किल की वजह से सफल होगा. व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कुछ नया प्लान आप लेकर आ सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में काफी डेवलपमेंट देखने को मिलेगा.

Finance / फाइनेंस: आज बिजनेस में आपको बेहतर उपलब्धि और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. पूर्व में दिए गए निवेश के माध्यम से आज आर्थिक लाभ होगा. फिजिकल अट्रैक्शन और घर में कंफर्ट, इंटीरियर, डेकोरेशन पर आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है. इनकम और एक्सपेंडिचर के बीच बैलेंस बनाना आज आपके लिए एक बड़ा टास्क होगा. आज किसी रिश्तेदार या परिजन के प्रभाव अथवा उनके ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है. निवेश के लिए आज का दिन काफी बेहतर परिणामदायक होगा. किसी फाइनेंशियल एडवाइजर के माध्यम से आप निवेश कर सकते हैं.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंध काफी मधुर तथा रोमांटिक हो सकते हैं. प्रेमी जोड़ों में एक दूसरे के प्रति इमोशनल लगाव बढ़ सकता है. सिंगल जातक आज अपनी फिलिंग्स किसी खास व्यक्ति के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में पहले से चला आ रहा मनमुटाव आज खत्म हो सकता है. जीवनसाथी के साथ आज आपका अट्रैक्शन बढ़ेगा, साथ ही आपको रोमांस का मौका मिलेगा. इससे आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने के लिए दोनों के बीच बातचीत हो सकती है. शाम के समय कहीं बाहर घूमने और खाने-पीने का प्रोग्राम बन सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी 

आज का उपाय : आज छोटी-छोटी कन्याओं को चावल,दूध, सफेद मिठाई या खीर का दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com