Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज जबरजस्त एनर्जी और पॉवर के साथ कोई भी काम आसानी से करेंगे. आज किसी भी काम में हार मानना आपकी फ़ितरत में नहीं है. आज आपको बाहन आदि संभाल कर चलाना है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज का दिन करियर में आपके लिए लीडरशिप का है. आपको अपनी टीम को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा. किसी नए प्रोजेक्ट में आज पूरी टीम के साथ मिलकर जान झोंक कर काम करना होगा. टीम के सदस्य आपको पूरा सपोर्ट करेंगे. किसी भी प्रकार का रिस्की कार्य सोच समझकर और सतर्कता के साथ करें. एक्सीडेंट या चोट लगने की आशंका है. किसी भी डील को फाइनल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी करें. उसके बाद ही उसे फाइनल करें. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ वहस या विवाद ना करें. उनको साथ लेकर चलें. सरकारी कामों में आज प्रक्रिया काफी तेज हो सकती है. कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों पर फोकस करें, अन्यथा लापरवाही नुकसानदायक रहेगी.
Finance / फाइनेंस: प्रॉपर्टी डीलिंग, रियल एस्टेट, स्पोर्ट्स और मेडिकल सेक्टर से आज बड़ा धन लाभ हो सकता है. सोर्स ऑफ़ इनकम बढ़ेगी. टारगेट के पूरे होने के बाद बोनस या एग्रीमेंट के रूप में धन प्राप्ति की संभावना है. नई गाड़ी खरीदने या घर में मेंटेनेंस पर आपको खर्च करना पड़ सकता है. गुस्सा या आवेश में आकर ज्यादा धन खर्च न करें. आज घर में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर अस्पताल में धन खर्च होने की संभावना है. जमीन और गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट पर रिस्क लेना लाभदायक हो सकता है. पुराना कर्ज चुकाने का प्रयास करें. नए लोन के लिए प्रयास ना करें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में अट्रैक्शन काफी अधिक होगा. लेकिन एनर्जी हाई होने की वजह से छोटी सी बात पर विवाद होने के कारण ब्रेकअप हो सकता है. वैवाहिक जीवन में आज रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी. बातचीत में नरमी रखें.बातचीत में ईगो की वजह से विवाद होने की संभावना है. परिवार और नजदीकी रिश्तों में आज आपको सपोर्ट मिल सकता है. भाषा की मर्यादा बनाए रखें. आज घर में शांत रहकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें, अन्यथा घर में बड़ा विवाद होने की संभावना है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज आपके लिए किसी विकलांग व्यक्ति और अंधजनों की सहायता करनी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं