Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंदर से आज आप काफी भावुक रह सकते हैं. लेकिन अकेले में आपका मन काफी तेज कार्य करेगा. मिस्टीरियस तरीके से आज आप किसी भी कार्य को अकेले अंजाम दे सकते हैं. अचानक धन लाभ होगा लेकिन मानसिक शांति नहीं रहेगी.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज टीम की सहायता के बिना अकेले रहकर आप किसी भी प्रोजेक्ट पर बेहतर रिसर्च और परिणाम दे सकते हैं. ऑफिस के बड़े प्रोजेक्ट अचानक रुक सकते हैं.किसी बात से गुस्से में आकर आप जॉब छोड़ने का मन बना सकते हैं. अधिकारियों के द्वारा आपका ट्रांसफर भी किया जा सकता है. आपके पीछे ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षडयंत्र कर सकते हैं. एक एक कार्य सोच समझकर और कानूनी दायरे में करें. सरकारी कार्यालय में कोई अर्जी रुक सकती है. इसलिए धैर्य के साथ अपने प्रयासों को मजबूती से करें. मेडिटेशन,राइटिंग,समाजसेवी संस्थाएं और विदेशी व्यवसाय से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम दे सकता है.
Finance / फाइनेंस: विदेश से संबंधित किसी व्यवसाय में बड़ी डील के फाइनल होने से आज बड़ा धन लाभ अचानक हो सकता है. आपको आज खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा. अस्पताल,पूजा पाठ या बच्चों की शिक्षा पर अनायास धन खर्च होगा. साथ ही अनावश्यक रूप से घर की लग्जरियस पर भी आप धन खर्च कर सकते हैं.लॉन्ग टर्म में आप इन्वेस्टमेंट करने के लिए प्रयास करें.शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट रिस्की रहेगा. व्यवसाय में या लेनदेन करते समय काफी सतर्क रहें.किसी का भरोसा ना करें.आज अचानक से किसी की बातों में आकर इन्वेस्टमेंट से हानि अथवा चोरी या फ्रॉड का शिकार होने की उम्मीद है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी गंभीरता से कोई धार्मिक अथवा मेच्योर व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है. आपके साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं. कोई भी कमिटमेंट सोच समझकर करें. भावुकता में की गई कमिटमेंट दिक्कत में डाल सकती है. वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग और दूरियां बढ़ सकती है. समय निकालकर पार्टनर के साथ बातचीत करें. परिवार में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी कारणवश परिवार से दूर जाना पड़ सकता है. इसलिए आज काफी भावुक और संवेदनशील रह सकते हैं. रिश्तो में किसी भी प्रकार की शंका या गुस्सा करने से दूरियां बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत में सौम्यता रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, बच्चों को खट्टी मीठी टॉफी वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं