Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपका अट्रैक्शन काफी पीक पर रहेगा. कोई भी व्यक्ति आपकी बातों से सहमत होकर आपके साथ व्यवसाय को आगे बढ़ा सकता है. लापरवाही और कंफर्ट जोन आपके लिए कमजोरी बन सकता है.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आपके प्रभाव से पुराना अटका हुआ पेमेंट आज मिल सकता है. क्लाइंट्स के साथ मीटिंग शानदार रहेगी. कोई बड़ी डील या कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है.आज प्रेजेंटेशन और नई जॉब का इंटरव्यू देने के लिए दिन काफी शानदार है.आपकी पर्सनेलिटी लोगों को प्रभावित करेगी.आपके शो ऑफ से लोगों को जलन होगी.ऑफिस स्टाफ या बिजनेस पार्टनर के साथ व्यवहार अच्छा रखें. बातचीत में ईगो बीच में ना लाएं. फैशन, ज्वैलरी,होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. व्यवसाय में सेल बढ़ेगी. किसी सरकारी विभाग में आपका कार्य अटक सकता है.इसके लिए आपको गंभीर प्रयास करने होंगे.
Finance / फाइनेंस: आज का दिन पैसा बनाने का है. आज आपको जबरदस्त धन लाभ,बोनस, इंक्रीमेंट और गिफ्ट के माध्यम से पैसा प्राप्त हो सकता है.व्यवसाय में आपकी सेल डबल हो सकती है.ज्वेलरी,प्रॉपर्टी, ब्यूटी सेक्टर में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक होगा. आज सामाजिक मजबूती के लिए दिखावे पर आपका धन खर्च हो सकता है. पार्टनर या प्रेम संबंधों में गिफ्ट देने या मौज मस्ती पर खर्च होने की संभावना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज के दिन आपका अट्रैक्शन इतना जबरदस्त होगा कि आप किसी भी व्यक्ति को प्रपोज करेंगे तो बात आसानी से बन जाएगी.आज आपको रोमांटिक डेट प्लान करनी होगी. प्रेम संबंधों में रोमांस और नजदीकी बढ़ेंगी. जीवनसाथी के साथ आज काफी स्पेशल बॉन्डिंग होगी. संबंधों में एक दूसरे के प्रति रोमांटिक एनर्जी एक्टिव होगी. गिफ्ट या डिनर पार्टी देकर आप पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. परिवार में महिलाओं का विशेष सपोर्ट आपको प्राप्त होगा. घर में कोई मांगलिक या धार्मिक आयोजन किया जा सकता है. किसी की बातों में बहकावे में ना आए. पहले से चले जा रहे झगड़े आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज साबूदाना की खीर बनाकर छोटे बच्चों में वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं