विज्ञापन

Numerology Prediction 4: ऑनलाइन बिजनेस से होगी धन प्राप्ति!

आज के दिन का अंक 6 और आपका मूलांक 4 है. राहू और शुक्र की ऊर्जा से आज जीवन में अचानक बदलाव आएंगे. आपका मन लग्जरियस की तरफ आकर्षित होगा.आईए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 4: ऑनलाइन बिजनेस से होगी धन प्राप्ति!
सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, बजट का रखें ध्यान

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपका मन काफी बेचैन रह सकता है. जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें. आज बार-बार प्लान में चेंज करना पड़ेगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : विदेश से संबंधित व्यवसाय अथवा कोई बड़ी डील आपके प्रयासों से फाइनल हो सकती है. सॉफ्टवेयर, केमिकल और रिसर्च से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देगा. नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है. आज आपके चलते हुए कामों में बार-बार रुकावट आ सकती है. बॉस आपकी जिम्मेदारियां में परिवर्तन कर सकते हैं. आपकी इच्छा के विपरीत आपका ट्रांसफर अथवा नई नौकरी ज्वाइन करनी पड़ सकती है. सोशल मीडिया अथवा डिजिटल व्यापार के माध्यम से आज कोई डील फाइनल होगी. ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से सावधान रहें. किसी भी कार्य में लापरवाही आप पर हावी हो सकती है.कागजी कार्यवाही सही तरीके से करें. पुराने रुके हुए कार्यों को बेहतर आइडिया के साथ कंप्लीट करें.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है. अचानक बड़े धनलाभ की उम्मीद है. किसी कार्य के माध्यम से कमीशन के रूप में धन लाभ होगा. आपके द्वारा कोई बड़ी डील फाइनल करने में आपको बोनस मिल सकता है. गाड़ियों के मेंटेनेंस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अस्पताल पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. छोटे-छोटे रिस्क लेकर शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.ऑनलाइन फ्रॉड, स्कैमर्स, पैसा डबल करने वाली स्कीम से दूर रहें. किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में ना आएं. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी रखें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : मल्टीपल अफेयर, झूठ और छल करने से आज रिश्ते बिगड़ने की संभावना है. ऑनलाइन या सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटरकास्ट या मल्टीपल अफेयर हो सकते हैं. पार्टनर को धोखा देने से आज रिश्ता टूट सकता है. बड़े विवाद होने की संभावना है. परिवार में नजदीकी व्यक्ति से सावधान रहें. आंख बंद करके किया गया भरोसा आपको धोखा दिला सकता है. आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. अन्यथा परिवार टूटने में देर नहीं लगेगी. जीवनसाथी का भरोसा करें. किसी भी प्रकार के शक करने से रिश्तो में दूरियां बढ़ेंगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : आज बहते हुए पानी, झील, दरिया में जौ को कच्चे दूध से धोकर बहाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com