Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है.आज रिश्ते, व्यवसाय, करियर सब जगह कामयाबी का दिन है. ओवरथिंकिंग हावी ना होने दें. किसी बड़े प्रोजेक्ट अथवा नई नौकरी के प्रयास तेज हो सकते हैं. रिश्तों में आज समझ बढ़ेगी. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : इंपोर्ट एक्सपोर्ट, फैशन इंडस्ट्री, टूरिज्म और लिक्विड से संबंधित व्यवसाय आज काफी शानदार रहेंगे. पार्टनरशिप या टीम के साथ मिलकर कार्य करने से कामयाबी मिलेगी. आपकी कामयाबी में आज महिलाओं का अहम रोल होगा. अकेले कार्य करने में ओवरथिंकिंग या मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है.कार्य करते समय उलझन की स्थिति में गुस्से पर कंट्रोल रखें. अनावश्यक बातें ना करें. ऑफिस में आज कोई महत्वपूर्ण काम अटकने पर अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा. पब्लिक डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में आज शानदार कामयाबी हासिल होगी बड़े ऑर्डर या नए क्लाइंट के साथ डील फाइनल हो सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति अन्य दिनों की तुलनात्मक बेहतर रहेगी.पैसा काफी तेजी से आएगा. आज धन को रोक पाना काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है. सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें.घर में अपने कंफर्ट, परिवार और रिश्तो को सहेजने के लिए बड़ी मात्रा में धन खर्च होगा. सिल्वर,एफडी, रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा.आज उधार में दिया गया धन या माल फंस सकता है, इसलिए उधार लेनदेन में सतर्कता रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी गंभीरता और गहराई रह सकती है. पार्टनर के साथ आज काफी भावुक संबंध बनेंगे. एक दूसरे के साथ जुड़ाव दिल से होगा. आज आपको अपने लाइफ पार्टनर का विशेष ख्याल रखना होगा. उसके साथ समय व्यतीत करें.तारीफ करने से संबंधों में मजबूती आएगी. बातचीत के दौरान शब्दों पर संयम रखें. घर की महिलाओं खासकर माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. बातों को खींचने से बड़े विवाद की स्थिति बन सकती है. आज आपका मन नए-नए संबंधों में ज्यादा आकर्षित होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज आपको असहाय, पीड़ित, विकलांग व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं