Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता
है. आज ऑफिस हो या बिज़नेस हर जगह आपकी भूमिका शानदार और अहम होगी. आपको टीम लीडर की तरह लोगों को साथ रखना होगा. आज आपके कम्फर्ट में भी वृद्धि होगी.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज गवर्नमेंट जॉब या ऑफिस के किसी महत्वपूर्ण कार्य की फाइल सरकारी विभाग में आगे बढ़ सकती है.किसी बड़े टेंडर के मिलने से व्यवसाय में प्रगति होगी. उच्च अधिकारियों से बॉन्डिंग अच्छी रहेगी ल,जिसकी वजह से आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. व्यवसाय में आज आपको अपने ब्रांड का प्रमोशन और उसकी गुडविल बनाने पर ध्यान रखना होगा. एक बेहतर टीम लीडर की तरह सब को साथ लेकर चलें. आपकी बातचीत में यदि ईगो आएगा तो टीम के साथ कार्य करने में दिक्कत होगी. ऑफिस या बिजनेस में इगो, एटीट्यूड और विवाद से दूर रहें.आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग, नई जॉब के इंटरव्यू या किसी नए प्रोजेक्ट के प्रेजेंटेशन में आपका अट्रैक्शन जबरदस्त रहेगा. इससे आपको कामयाबी मिल सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. कई जगह से धन प्राप्ति की संभावना है. सरकारी विभाग में अटका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है.पिता अथवा पिता समान किसी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी. टारगेट अचीव होने पर इंक्रीमेंट और बोनस के रूप में लाभ प्राप्त हो सकता है. साथ ही आपके खर्चों में वृद्धि होगी. नई गाड़ी की खरीद,घर की डेकोरेशन, रिश्तो में गिफ्ट इत्यादि देने में आपका धन खर्च हो सकता है.प्रॉपर्टी या गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना शानदार परिणाम देने वाला होगा.शॉर्ट मनी जैसे जुआ, सट्टा, ट्रेडिंग से दूर रहें. उधार लेनदेन से धन के डूबने की संभावना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में काफी सक्रियता और सम्मान की स्थिति बन सकती है. आज प्रेम संबंधों में ईगो की वजह से क्लेश हो सकता है.आपको रिश्तों को बचाने का प्रयास करना होगा. सिंगल जातकों के लिए कोई हाई प्रोफाइल व्यक्ति आकर्षित कर सकता है. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. जीवनसाथी को आज समय देना होगा और उसकी देखभाल करनी होगी. पार्टनर की एडवाइस को गंभीरता से लें. आज लेट नाइट डिनर, आउटिंग या कोई ट्रिप सरप्राइज गिफ्ट के रूप में दें. परिवार में पहले से चला रहा विवाद आज आपकी समझदारी से खत्म हो सकता है. संबंध एक दूसरे के साथ सामान्य और बेहतर होंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : आज हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल के साथ चोला चढ़ाएं एवं उनके चरणों में नारियल अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं