विज्ञापन

31 August 2026 Numerology Horoscope 2 : बातचीत में संयम रखना होगा बेहतर, आर्थिक मामलों में रहें सतर्क

आज दिन का अंक है 4 और आपका मूलांक 2 है. आज चंद्रमा और राहू की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको काम की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है.

31 August 2026 Numerology Horoscope 2 : बातचीत में संयम रखना होगा बेहतर, आर्थिक मामलों में रहें सतर्क
31 August 2026 Numerology Horoscope 2
NDTV

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपको जीवन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई निर्णय करना होगा. आपकी मानसिक स्थिति में अप्रत्याशित बदलाव हो सकते हैं. आज आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : कार्यस्थल पर आपको किसी भी मामले में धैर्य और एकाग्रता बनाकर रखनी होगी. उच्च अधिकारियों एवं सहयोगियों के साथ बेहतर संबंध बनाने का प्रयास करें. कम्युनिकेशन गैप की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है. पुराने फैले हुए कामों को व्यवस्थित करें. व्यवसाय में रुके हुए कामों पर फोकस करें. कस्टमर फीडबैक काफी लाभदायक रहेगा. पार्टनरशिप और कोलैबोरेशन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. ज्यादा एक्साइटेड होकर कोई भी निर्णय न करें.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज आपको डिप्लोमेटिक रहना बेहतर रहेगा. आर्थिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डिसीजन करें. शॉर्ट मानी और क्विक प्रॉफिट की वजह से ज्यादा लालच ना करें. किसी ग्राहक या जानकार व्यक्ति पर अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए खर्च होगा. अनावश्यक खरीदारी को अवॉइड करें. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी जांच करें. एवं पूरी रिसर्च के बाद ही निवेश से संबंधित निर्णय करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : अपनी भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ शेयर करें. फिलिंग्स को गुप्त रखने की वजह से गलतफहमी हो सकती है. प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ बातचीत काफी गंभीर और भावनात्मक रहेगी. भविष्य की प्लानिंग से संबंधित बातचीत हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार के माध्यम से विवाह योग्य जातकों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ बातचीत में कठोर भाषा का प्रयोग ना करें. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. उसकी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुनें.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : नीला 

आज का उपाय : एक सफेद कागज पर अपना कोई मुख्य कार्य लिखकर तीन बार फोल्ड करके उसे 24 घंटे के लिए पर्स में रखें फिर उसे जला कर उसकी राख को हवा में उड़ा दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Mulank 2 Rashifal, Mulank 2 Lukcy Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com