विज्ञापन

Numerology Prediction 1: मेहनत और संघर्ष के बल पर आज मिल सकती है करियर में कामयाबी!

आज दिन का अंक 8 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और शनि की मिश्रित ऊर्जा से आपके निरंतर संघर्ष और सतत प्रयास के माध्यम से आज आपकी पहचान बनेगी.

Numerology Prediction 1: मेहनत और संघर्ष के बल पर आज मिल सकती है करियर में कामयाबी!
मूलांक 1: मेहनत का मिलेगा भरपूर फल

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है. पुराने अधूरे पड़े प्रोजेक्ट आपके प्रयासों से फिर से शुरू हो सकते हैं. मेहनत, अनुशासन और आपकी प्रभावी सोच आपको सफलता की ओर लेकर जाएगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आपकी नेतृत्व क्षमता और डिसीजन मेकिंग पावर आपको आज ऑफिस के केंद्र में रखेगी. काफी समय से अटका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट आज मिल सकता है. नई जिम्मेदारी के लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे. काम का प्रेशर बढ़ेगा. किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या शॉर्टकट से आपका सिर्फ नुकसान होगा. अनुभवी साथियों की सलाह लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें. ईगो या सिर्फ मैं ही सही हूं वाली फीलिंग आपको गर्त में ले जा सकती है. व्यापार में आज आपको नई स्ट्रेटजी के माध्यम से कुछ नया करने का प्रयास करना होगा. कोई डील आपको मिल सकती है, जिसका काफी समय से आपको इंतजार था. लेकिन फाइनल कमिटमेंट से पहले कानूनी दांव पेच को बेहतर तरीके से समझ लें.

Finance / फाइनेंस: आज काफी मेहनत से धन का आगमन होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति काफी मजबूत और स्थाई रहेगी. रुका हुआ धन या उधार में फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करके आज आप बेहतर फाइनेंशियल सिचुएशन बना सकते हैं. आज आपको दिखावे के खर्च से बचना होगा. किसी भी व्यक्ति को आज अपना धन उधार ना दे. आवेश में आकर धन खर्च या कोई बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. स्थाई लाभ या बेहतर वित्तीय स्थिति के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट करना बेहद आवश्यक होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंध में काफी ज्यादा भावुकता रहेगी. एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. आपका कॉन्फिडेंस आपको प्रेम संबंध में सफलता दिला सकता है. आज आपको अपने दिल की बात कहने के साथ-साथ पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना पनप सकती है. फाइनेंशियल सिचुएशन पर आज पार्टनर के साथ लंबी चर्चा हो सकती है. आवश्यक नहीं है कि आज आप हर बात पर रिएक्ट करें. कुछ बातों को छोड़ देना ही बेहतर रिश्तों के लिए ठीक रहता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky  Color / शुभ रंग : नारंगी 

आज का उपाय : किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को गेहूं और गुड़ का दान करें. इसके अलावा आज घर से बाहर निकलते समय गुड़ का सेवन करें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com