Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. ऑफिस में आज आपके कम्युनिकेशन में आकर्षण होगा. आपकी बातों में आज तेज होगा. लोग आपकी बातों के प्रभाव में आकर आपसे सहमत होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपका दिमाग काफी तेज कार्य करेगा. एक साथ कई कार्य आप कर सकते हैं. आपके बोलने की कला लोगों को आकर्षित करेगी. सेल्स और मीडिया मार्केटिंग के सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज सफलता हासिल होगी. आपकी कम्युनिकेशन स्किल से प्रभावित होकर नए क्लाइंट्स के साथ आपकी डील पक्की हो सकती है. कोई सरकारी योजना का लाभ आपके द्वारा मिल सकता है. व्यवसाय में आज ट्रैवलिंग के दौरान लाभ की स्थिति बनेगी. भावनाओं में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं करना है. कोई भी निर्णय करने से पहले कागजी कार्रवाई पूरी करें. ऑनलाइन कम्युनिकेशन के माध्यम से दिए गए प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी.
Finance / फाइनेंस: एक से ज्यादा जगह से आज आपको धन का लाभ हो सकता है. सैलरी के अलावा किसी कार्य की कमीशन और व्यवसाय में बिक्री के बढ़ने से धन लाभ की स्थिति बनेगी. इंटरनेट,एडवरटाइजमेंट, सोशल मीडिया और व्यवसायिक यात्रा पर आज धन खर्च होने की संभावना है. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. शेयर बाजार और ट्रेडिंग में आप किस्मत आजमा सकते हैं. डिजिटल व्यापार में आज सफलता हासिल होगी. बजट का संतुलन बनाकर चलें.आपकी बातों से प्रभावित होकर पैसा खुद चल कर आएगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी बड़े व्यवसाय अथवा इनफ्लुएंसर के साथ आपका अट्रैक्शन बढ़ेगा. लव मैरिज के लिए काफी समय से चल रहे प्रयासों में आज सफलता प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की फिलिंग्स को समझने का प्रयास करें. अपने दिल की बात पार्टनर के साथ खुलकर कहें. कम्युनिकेशन के माध्यम से पुराने विवाद आज खत्म होने की संभावना है. घर में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. किसी खुशखबरी के आने से घर में माहौल काफी सकारात्मक हो सकता है. आज ओवरथिंकिंग में आकर किसी बात पर झगड़ा या विवाद ना करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : हरे रंग के रुमाल में आज सफेद इलायची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं