Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 का सम्बन्ध शनि ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत मेहनती, परिश्रमी के साथ हिम्मती ओर धैर्यवान होता है. इन्हें यदि अनुशासन के साथ काम करने का दृष्टिकोण पता हो तो ये बहुत जल्दी मेहनत के दम पर अमीर बन जाते हैं. आज शनि की डबल डोज इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.
करियर : आज का दिन कर्मफल काटने का है. हमने जैसे कर्म किये उसके अनुसार हमें फल की प्राप्ति होगी. आज काम में आपको जबरजस्त प्रेशर झेलना पड़ सकता है. आज बॉस के द्वारा दिया गया काम आपको बहुत झिलाने वाला है. पूर्व में किये गए कामों की समीक्षा देने का समय है. अपनी मेहनत में लगे रहें. सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.
फाइनेंस : आज आपके पास धन आएगा, लेकिन उसके लिए आपको बहुत कठोर श्रम करना पड़ेगा. पहले से रुका हुआ कोई बड़ा अमाउंट आपको अचानक मिल सकता है. किसी भी तरह का कोई रिस्की काम ना करें. शनि की डबल एनर्जी गलत काम में आपको दंडित कर देगी.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपके पार्टनर के साथ संबंधों में गंभीरता आएगी. आज का दिन रिश्तों को लेकर परीक्षा का है. आज आपके सामने कोई छिपी हुई बात सामने आ सकती है. कुछ लोगों के चेहरे से नकाब उतर जाएगा. आज मानसिक भारीपन रह सकता है. अपने आप को स्थिर रखें अन्यथा डिप्रेशन आपको दिक्कत देगा.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : काला.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं