Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज का दिन आपके लिए हाई कॉन्फिडेंस और अट्रैक्शन देने वाला है. आज आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे. आप के साथ लोग जुड़ना चाहेंगे.
करियर : आज कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनेगी. आपके बेहतर प्लान और आत्मविश्वास की वजह से आज आपको किसी नई जिम्मेदारी में कार्य करने का मौका मिलेगा. ऑफिस में बस आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. आपको आज ओवर कॉन्फिडेंस की बजाय क्रियान्वयन पर ध्यान देना होगा. हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बेहतर जाने वाला है.
फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है. कोई नया काम या अन्य किसी स्रोत से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. घरेलू आवश्यकताओं के आधार पर आज आपका खर्च भी बढ़ सकता है. भविष्य से संबंधित योजनाओं पर कार्य करें और बजट को निर्धारित करने के बाद ही आगे बढ़े. फिजूलखर्ची से बचें.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : व्यक्तिगत जीवन और प्रेम संबंधों के लिए आज आपका दिन बहुत ही शानदार और रोमांटिक रहने वाला है. लव मेट के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. आपके जीवन में प्यार की एंट्री हो सकती है. जीवनसाथी के साथ यदि पहले से मनमुटाव है, तो आज सुबह होकर शानदार समय व्यतीत होगा.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेबी पिंक.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं