विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल: आज धैर्य और अनुशासन से मिलेगी सफलता, पुराने प्रेमी की याद कर सकती है परेशान!

आज के दिन का अंक 8 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज सूर्य और शनि की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा.आज आपको प्रेशर में कार्य करते हुए अपने धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है. आईए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल: आज धैर्य और अनुशासन से मिलेगी सफलता, पुराने प्रेमी की याद कर सकती है परेशान!
मूलांक 1: जातकों को करियर में मिलेंगे प्रगति के संकेत

Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज का दिन आपके काम करने के तरीके को निखारेगा. आपके प्लान,आपकी स्ट्रेटजी दबाव में किस तरह काम करती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा. सहकर्मी, क्लाइंट्स और उच्च अधिकारियों के साथ डीलिंग में बैलेंस करना आज का टास्क होगा.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आपके अंदर आज धैर्य और ऊर्जा का मजबूत संतुलन होगा. ऑफिस के उच्च अधिकारी आपकी कार्यशैली को नजदीक से ऑब्जर्व करेंगे. काम का प्रेशर आज बढ़ सकता है. बड़े हुए प्रेशर में आज आपको किसी साथी से विवाद और ऑफिस की राजनीति से दूर रहना होगा. आज अनुशासन के साथ की गई मेहनत का फल भविष्य में एक बड़ी फाउंडेशन तैयार कर रहा है. व्यापार में आज धीमी प्रगति रहेगी. ग्राहकों का आना और सेल आज स्लो रह सकती है. आज का दिन बेहतर स्ट्रेटजी तैयार करके भविष्य में लाभ की नींव रखने का है. प्रोफेशनली आज आपको समझ में आ जाएगा कि जीवन का निर्धारण किस दिशा में है. अचानक बढ़ी हुई जिम्मेदारियां के बीच आज पुराने अधूरे कार्य पूरे करने पड़ सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: आज उनका आगमन और खर्च दोनों सक्रिय रहेंगे. पुराने बिल पेमेंट और देनदारी आज आपको भुगतान करने पड़ सकते हैं. इन्वेस्टमेंट करते समय धैर्य रखें और लाभ हानि का पूरा आकलन करें. किसी भी प्रकार का रिस्क इन्वेस्टमेंट के दौरान जोखिम भरा हो सकता है. गुस्से में आकर या दिखाने के लिए खरीदारी करना बेहतर नहीं है. लंबी अवधि में निवेश करने के लिए आज कोई बेहतर योजना मिल सकती है. व्यापार में विस्तार के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने का प्लान बन सकता है. शाम के वक्त आर्थिक मजबूती के संकेत मिलेंगे. आज जितनी मेहनत उतना फल के हिसाब से आर्थिक प्रगति होगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में भावुकता और गंभीरता रह सकती है. किसी पुराने साथी की याद आज आपको परेशान कर सकती है. गलतफहमी की वजह से खराब हुए संबंधों में आज संबंध सुधारने के लिए पहल करना आवश्यक है. आज आपके पार्टनर को आपके और उसके बीच में दूरियां महसूस हो सकती है. कार्य व्यवस्था की वजह से आज आप बेहतर समय पार्टनर के साथ व्यतीत नहीं कर पाएंगे. एक दूसरे के साथ बातचीत के दौरान भाषा और शब्दों पर विशेष ध्यान रखें. और शारीरिक थकान, घुटने और कमर में दर्द की समस्या से आपको दिक्कत हो सकती है. रिश्तो में आज ओवरथिंकिंग करने से भी बचना होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : डार्क नीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com