Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. लोगों के द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्य आपके द्वारा आज पूरे किए जा सकते हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता और कॉन्फिडेंस आज जबरदस्त सफलता दायक होगा. आपके अंदर आज किसी भी कंपटीशन में जीतने का जज्बा होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके नेतृत्व की क्षमता से आपके उच्च अधिकारी खासे प्रभावित होंगे. आपका कॉन्फिडेंस और निर्णय लेने की क्षमता जबरदस्त होगी. किसी अधूरे पड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आज आपको दी जा सकती है. आज आपके सामने कार्यस्थल पर कोई भी प्रतिद्वंद्वी टिक नहीं पाएगा. आज आपको ऑफिस में प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है. काफी समय से रुका हुआ कोई कार्य आपके साहस की वजह से चल पड़ेगा. अनावश्यक गुस्सा और वाद विवाद आपको दिक्कत दे सकते हैं. व्यवसाय में नए ग्राहकों के जुड़ने से लाभ होगा. समान पैसे में व्यवसाईयों से कंपटीशन में आपको जीत मिलेगी.
Finance / फाइनेंस: काफी समय से अटका हुआ या उधार में फंसा हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. आज के दिन में व्यवसाय से अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं. जमीन में पहले किए गए निवेश से आज आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. आज धन कमीशन या बोनस के रूप में भी आपको मिल सकता है. आज अचानक आपका खर्च बढ़ने का योग बन रहा है. अनावश्यक रूप से खर्च और इन्वेस्टमेंट करने से आपको बचना होगा. आज कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए आपका धन खर्च होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेमी जोड़ों के बीच आज नजदीकियां काफी मजबूत रहेगी. पहले से चली आ रही नाराजगी आज कम्युनिकेशन के आधार पर खत्म या काम हो सकती है. सिंगल लोगों के लिए आज अचानक कोई खास पर्सनालिटी से अट्रैक्शन हो सकता है. आज पार्टनर के साथ आपके संबंध काफी ऑनेस्ट और सेंसिटिव रह सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आज आपका प्यार बढ़ सकता है लेकिन ईगो बीच में आने से क्लेश हो सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां और फाइनेंशियल प्लानिंग हो सकती है. जीवनसाथी के द्वारा आपको आज काफी प्रेरित किया जाएगा. ब्लड प्रेशर और बॉडी हीट होने से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं