विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल : किसी धार्मिक आयोजन और स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है धन, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी!

आज के दिन का अंक है 1 है. जो केतु के साथ सूर्य की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपकी सोच सामान्य नहीं होगी. सामाजिक लोगों से अलग आप कुछ अलग करना चाहेंगे.आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल : किसी धार्मिक आयोजन और स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है धन, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी!
Aaj ka Ank Jyotish Mulank 7 : जानिए आज का शुभ अंक और शुभ रंग

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती है. जैसे उनमें कोई गहरा रहस्य आपके लिए छिपा हो. कार्य के बोझ और जिंदगी की भीड़ भाड़ से दूर मन सुकून की खोज में निकल सकता है. किसी पुराने संबंध की याद आज मन को झकझोर सकती है.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी चुप्पी ऑफिस में आपके सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है. एक बेहतर प्लानर के रूप में आज का दिन आपके लिए शानदार है. आज आप टीम के साथ मिलकर कार्य करने की वजाय अकेले बैठकर बेहतर स्ट्रेटजी तैयार कर सकते हैं. आपकी बेहतर स्ट्रेटजी की वजह से पहले से रुका हुआ कोई कार्य आज शुरू हो सकता है. आपके द्वारा कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है जिससे विदेश से संबंधित व्यापार शुरू हो सके. व्यवसाय में अनजान व्यक्ति के प्रस्ताव पर तुरंत रिएक्ट ना करें. गुप्त शत्रु आपके साथ कंपटीशन कर सकते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से आपके व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में धीमी गति से स्थाई सुधार होगा. विदेश संबंधी व्यापार अथवा ऑनलाइन किसी कार्य से आपको धन लाभ का योग बन रहा है. इन्वेस्टमेंट और धन लाभ से संबंधित स्ट्रेटजी गुप्त रखनी होगी. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. आज आपका खर्चा किसी धार्मिक आयोजन में हो सकता है. घर में किसी के खराब स्वास्थ्य पर भी धन खर्च होने का योग बन रहा है. शाम के समय अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन काफी जटिल रह सकता है. प्रेम संबंधों में लगाव बना रहेगा, लेकिन परिस्थितियों बस दूरियां बढ़ सकती है. अचानक किसी पुराने व्यक्ति की याद आपको आ सकती है. रिलेशनशिप में एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ सकती है. एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन बनाए रखें अन्यथा आपकी चुप्पी गलतफहमी पैदा कर सकती है. शाम के वक्त आपके मन में किसी व्यक्ति के प्रति प्रेम उमड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के प्रति गंभीर और मजबूत सोच आपके रिश्ते को और बेहतर बना सकती है. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. पुरानी बातों को अब खत्म करके एक बेहतर बॉन्डिंग बनाएं. पुरानी बातों को बार-बार ना दोहराएं,इससे रिश्तों में दिक्कत आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 1


Lucky Color / शुभ रंग : समुद्री हरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com