Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज का दिन आपके लिए काफी आरामदायक और लग्जरी से ही भरा रहने वाला है. आपका मन एक बेहतर माहौल और सुंदरता की ओर आकर्षित होगा. आज आपको मानसिक सुकून की दरकार रहेगी. आज आपको किसी खास व्यक्ति की कमी महसूस हो सकती है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपका व्यवहार काफी डिप्लोमेटिक रहेगा, इससे आपको लाभ और सफलता हासिल होगी. कार्य क्षेत्र पर लोग आज आपकी बात से सहमत होंगे. टीम के साथ मिलकर कार्य करने में सफलता हासिल होगी. उच्च अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेशन से संबंध बेहतर होंगे. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. किसी महिला साथी के द्वारा आपको प्रोफेशन में मदद मिलेगी. सहकर्मियों के साथ बैठकर समय खराब करने में ना रहे. आज आपका आकर्षण व्यवसाय में ग्राहकों को आपके साथ जोड़ेगा. पार्टनरशिप व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बोनस या साइड इनकम से आपको धन लाभ हो सकता है. हॉस्पिटैलिटी और समाज सेवा, ब्यूटी प्रोडक्ट सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है. घर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण पर आपका बड़ा खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज दिन बेहतर है. परिवार और बच्चों के ऊपर आज धन खर्च हो सकता है. जिनके अंत में धन लाभ से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके और पार्टनर के बीच रोमांस करने का मौका मिलेगा. पहले से चले आ रहे मनमुटाव में आज नजदीकियां बढ़ सकती है. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसके साथ आपका मजबूत बॉन्ड बन सके. आज आप पार्टनर को कोई अचानक बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन आपका आज सुखमय रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट और प्यार मिल सकता है. पत्नी के साथ बाहर घूमने और शॉपिंग के साथ पार्टी में जाने का प्रोग्राम बन सकता है. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं