Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपका दिमाग काफी तेज कार्य करेगा. मन में बेहतरीन आइडिया और लोगों के साथ कम्युनिकेशन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आएंगे. आज का दिन आपको एक बेहतर पहचान और लाभ देने वाला रह सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आपकी बात करने की कला लोगों को खासा प्रभावित करेगी. आज यह आपकी सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आएगी. आज किसी बड़ी बिजनेस डीलिंग में आपको सफलता हासिल हो सकती है. आपके उच्च अधिकारी आपकी कार्य प्रणाली और डिसीजन मेकिंग पावर से काफी अट्रैक्टिव होंगे. नई नौकरी के प्रयास में लोगों को सफलता हासिल हो सकती है. व्यवसाय या ऑफिस के किसी कार्य की वजह से आज यात्रा करनी पड़ सकती है. एक साथ कई व्यवसाय में आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें, अन्यथा काम खराब हो सकता है. कुछ व्यावसायिक साझेदारी का अवसर प्राप्त हो सकता है. अचानक किसी पुराने क्लाइंट से बड़ा बिजनेस प्राप्त हो सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज के दिन में आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर रहेगी. कमीशन और बोनस के रूप में आज आपको धन प्राप्त होने की संभावना है. किसी साइड बिजनेस से भी आज लाभ हो सकता है. अनावश्यक रूप से खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग के माध्यम से शॉर्ट टर्म में लाभ संभव है. दिन के मध्यान के पश्चात धन से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसकी पूरी रिसर्च अवश्य कर लें. किसी मित्र अथवा पारिवारिक सदस्य के माध्यम से व्यवसाय एवं लाभ होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ आपकी बातचीत काफी गहरी और रोमांटिक रहेगी. रिश्तो में पहले से चली जा रही दूरी आज खत्म हो सकती है. किसी सामाजिक व्यक्ति के प्रति आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है. नए संबंधों में फ्लर्ट करने से मन खुश रहेगा. पार्टनर के साथ आज ट्रैवलिंग पर जाने का योग बन रहा है. एक दूसरे के साथ बातचीत से नजदीकियां बढ़ सकती हैं. ओवर थिंकिंग की वजह से कंफ्यूजन हो सकता है. आज पूर्व में किया गया कोई कमिटमेंट पार्टनर को याद आ सकता है. जीवनसाथी के साथ आज शाम के वक्त कहीं आउटिंग पर जाएं. पारिवारिक माहौल बेहतर होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं