Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. पूर्व में रुके हुए कई सारे कार्य आज आपके प्रभाव से फिर से शुरू हो सकते हैं. किसी भी काम में जल्दबाजी आपके लिए हितकर नहीं होगी. अच्छी प्रोग्रेस के लिए आज आपको अहंकार से बचना होगा. आज किसी नए कार्य को या पुराने बंद प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए बेहतर दिन है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस के अंदर आपकी मौजूदगी काफी स्ट्रांग हो सकती है. आपके द्वारा कही गई बातों से लोक प्रभावित होंगे. किसी भी तरह सरकारी कार्यों में लिप्त, टॉप अथॉरिटी और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. कोई नवीन जिम्मेदारी आपकी ओहदे को बढ़ा सकती है. नौकरी बदलने या इंटरव्यू आदि के लिए आज का दिन शुभ है. आपके निर्णय लेने की तेज क्षमता से व्यवसाय में आज नए लोगों के साथ जुड़ना होगा. जिससे आपको बड़े व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे. कोई नई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पार्टनर के साथ स्ट्रेटजी स्पष्ट रखें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है. एक साथ कई जगह से आपके छोटे-छोटे लाभ हो सकते हैं. इन्वेस्टमेंट करने से पहले पूरी जांच कर लें अन्यथा पैसा डूब सकता है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या समाज में दिखावे के लिए आपका धन आज खर्च हो सकता है. पुरानी किसी व्यक्ति की देनदारी आज आपको चुकानी पड़ सकती है. आज का दिन स्मार्ट थिंकिंग एंड स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का है. भविष्य के लिए सेविंग पर ध्यान दें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : कार्य की अधिकता और ईगो की वजह से आज पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन गैप और दूरियां बढ़ सकती हैं. बातचीत के दौरान पुरानी बातें सामने आ सकती हैं. एक दूसरे के लिए नेचर सपोर्टिव रखें. सिंगल जातकों का आकर्षण किसी खास शख्सियत की तरफ हो सकता है. वैवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा. घर की जिम्मेदारियां और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर बातचीत हो सकती है. पहले से चला आ रहा कोई विवाद या मनमुटाव आज खत्म हो सकता है. एक दूसरे के साथ आज समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं