विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल : पारिवारिक खर्चों और जिम्मेदारियों से बिगड़ सकता है बजट, गंभीरता से रिश्ते होंगे मजबूत!

आज के दिन का अंक है 7 है और आपका मूलांक 1 है. आज सूर्य और केतु की मिश्रित ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज की परिस्थितियां आपको बाहर से कंफ्यूज और अंदर से मजबूत बनाएंगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल : पारिवारिक खर्चों और जिम्मेदारियों से बिगड़ सकता है बजट, गंभीरता से रिश्ते होंगे मजबूत!

Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपके विचार और सोच काफी गंभीर होगी. लोग आपको एक गंभीर व्यक्तित्व के रूप में देखेंगे. बोलचाल के दौरान आपको अपने शब्दों को तौल कर बोलना होगा. विचारों में भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव संभव है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आपके गंभीर व्यक्तित्व की वजह से नया आईडिया आज कार्यस्थल पर लोगों की मदद कर सकता है. ऑफिस में उच्च अधिकारी आज आपका सपोर्ट कर सकते हैं. आज आपकी टीम आपके नेतृत्व में बेहतर कार्य करेगी. साथी कर्मचारियों को पूरा सम्मान दें एवं उनकी बात ध्यान से सुने. व्यापार में आज आपको पुराने ग्राहकों से बड़ा बिजनेस मिल सकता है. किसी डील अथवा प्रोजेक्ट से संबंधित कागजात ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़े.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन स्थिर रहेगी. धन का आगमन पूर्व के निवेश अथवा किए गए कामों से होगा. घर में किसी आवश्यकता के आधार पर आपका खर्च काफी बढ़ सकता है. कोई पुराना कर्ज अथवा किसी रुके हुए पेमेंट का भुगतान आपको करना पड़ सकता है. आज के दिन निवेश के बारे में प्लानिंग करें, निवेश करना बेहतर नहीं है. घर परिवार या मित्रों के साथ घूमने और अनावश्यक वस्तुओं को खरीदने पर भी आज धन खर्च हो सकता है. इसे अवॉइड करें. आज कोई बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना लें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तो के प्रति आपकी सोच आज काफी गंभीर रहेगी. यदि किसी व्यक्ति से आपका विवाह काफी समय से चल रहा है तो आज मनमुटाव कम हो सकता है. किसी मंदिर अथवा धर्म स्थान पर आज आपको आपके साउल  मेट से मुलाकात हो सकती है. आपकी गंभीर नेचर से आपके पार्टनर को इमोशनल सपोर्ट मिलेगा. आपकी गंभीरता आपके रिश्तों को और मजबूत करेगी. घर में आज माहौल सकारात्मक रहेगा. शारीरिक और मानसिक थकान के साथ आंखों में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com