Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज लोगों का ध्यान आपकी और काफी तेजी से आकर्षित होगा. आपका प्रभाव इतना अधिक होगा कि लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे. किसी भी कार्य का प्रबंध आज आप आसानी से कर सकेंगे. आपके नेतृत्व और चीजों पर नियंत्रण से आपको बेचैनी हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज समाज सेवा, राजनीति और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत लाभकारी है. ऑफिस में आज आपकी नेतृत्व क्षमता से सभी लोग प्रभावित होंगे. किसी पुराने रनिंग प्रोजेक्ट में आज आपको सफलता हासिल हो सकती है. आज किसी नए प्रोजेक्ट को भी शुरू किया जा सकता है. महिला मित्र की सहायता से व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. ऑनलाइन बिजनेस या सोशल मीडिया से व्यवसाय में सफलता मिलेगी. गुस्सा और जल्दबाजी में निर्णय घातक सिद्ध हो सकता है. आज आपको अपने अहंकार और एटीट्यूड पर नियंत्रण रखना है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर, स्थिर और सकारात्मक रहेगी. अचानक धन लाभ होने के योग हैं, साथ ही पुराना रुका हुआ धन आपको अचानक प्राप्त हो सकता है, व्यक्तिगत और घरेलू लग्जीरियस पर आज धन खर्च होने का योग बन रहे हैं.इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसकी पूरी रिसर्च कर लें. पहले से चला आ रहा फाइनेंशियल क्राइसिस आज खत्म हो सकता है. अहंकार या दिखाने के लिए निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज के दिन आपकी फीलिंग्स, आपका अट्रैक्शन काफी हाई होगा. आपका जीवन साथी अथवा लव पार्टनर आपकी और काफी अधिक आकर्षित रहेगा. सिंगल जातकों को कार्य स्थल अथवा किसी पार्टी वगैराह में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए कनेक्शन में तब्दील हो सकती है. रिश्तो में एटीट्यूड एक दूसरे के साथ संबंध खराब कर सकता है. वहस और विवाद करने से बचना होगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. सर दर्द और थकान की समस्या आपको दिक्कत दे सकती है. आज का दिन रिश्तों को सहेजने का है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं