विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट से होगा धन लाभ, पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकियां!

आज के दिन का अंक है 4 है.जो राहू के साथ मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपके अंदर एक ताकतवर ऊर्जा कार्य करेगी, जो आपके जीवन को एक नई दिशा देगी.आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल : प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट से होगा धन लाभ, पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकियां!
आज आप जानकारी का नेतृत्व करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आप काफी उत्साहित रहेंगे. आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा शक्ति होगी. लोगों के साथ कंपटीशन करने का मन होगा, तथा साथ ही आपका गुस्सा बढ़ सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आप जानकारी का नेतृत्व करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी. किसी भी कार्य का आसानी से प्रबंधन कर सकेंगे. आपके रुके हुए कार्य आज अचानक से शुरू हो सकते हैं. आज आपके अंदर ऊर्जा का स्तर और आकर्षक की क्षमता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना चुनौती पूर्ण हो सकता है. आपके एग्रेसिव नेचर की वजह से ऑफिस में आपका विवाद हो सकता है. कंस्ट्रक्शन से संबंधित कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू होने की संभावना है.

Finance / फाइनेंस: पहले से चली आ रही किसी पॉलिसी से आज आपको धन प्राप्त होगा. अचानक इनकम के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. प्रॉपर्टी में किया गया इन्वेस्टमेंट आज लाभ के रूप में आपको प्राप्त हो सकता है. अधूरी जानकारी के साथ किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट ना करें. गुस्से में आकर कोई भी ऐसा निर्णय ना लें जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो. आज साझेदारी में किए गए व्यवसाय से लाभ हो सकता है. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से धन प्राप्ति के योग हैं.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़ेंगी.पार्टनर के साथ फिजिकल और इमोशनल नजदीकियां होंगी. आपका आक्रामक अंदाज विवाद भी कर सकता है. आज आपका किसी अनजान व्यक्ति के प्रति अचानक अट्रैक्शन बढ़ सकता है. नई कनेक्शन में आप ज्यादा फ्लर्ट कर सकते हैं. पुराने टूटे हुए संबंध फिर से सही हो सकते हैं. परिवार में आज किसी विवाद को आप अपने प्रभाव से खत्म कर सकते हैं. मानसिक थकान, सर दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : पिंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com