Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर किसी भी कार्य को पूर्ण साहस के साथ करने की क्षमता है. आप जिस कार्य में आगे बढ़ेंगे आज किसी भी कीमत पर उसमें पीछे हटने का नाम नहीं लेंगे. आपका आत्मविश्वास, आपके निर्णय लेने की क्षमता आज का दिन आपका ताकतवर बना देगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आप लीडरशिप की भूमिका में सफल होंगे. किसी भी प्रतियोगिता में आज जीत सिर्फ आपकी ही होगी. कोई भी कम्पटीटर आपके आगे टिक नहीं पाएगा. व्यापार वृद्धि या जॉब चेंज का मजबूत योग बन रहा है. ऑफिस में आज आपकी इमेज काफी मजबूत होगी. आज रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी और गवर्नमेंट से रिलेटेड कामों में सफलता हासिल होगी. खेल, राजनीति और सैन्य क्षेत्र से संबंधित लोगों को आज के दिन विशेष कामयाबी के योग हैं. किसी से बाद विवाद और गुस्सा करने की बजाय अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें.
Finance / फाइनेंस: आज वित्तीय स्थिति आपकी काफी मजबूत रहेगी. अचानक से बड़ा धनलाभ हो सकता है. कमीशन और इंसेंटिव वेस्ड इनकम में बढ़ोतरी होगी. कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल होगी.जिसमें इन्वेस्टमेंट करना होगा. घर में छोटे भाई अथवा बच्चों के लिए बड़ा खर्च करना पड़ सकता है. रिस्की इन्वेस्टमेंट अवॉइड करें. प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना काफी शुभ होगा. गुस्सा अथवा जल्दबाजी में इन्वेस्टमेंट या किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल डिसीजन ना लें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके अंदर आकर्षण क्षमता काफी चुंबकीय रहेगी. आपके अंदर आज आत्मविश्वास जबरदस्त होगा. रिलेशनशिप में अट्रैक्शन बढ़ेगा लेकिन अनावश्यक बातचीत से ईगो बीच में आ सकता है. और आपके जीवन में अचानक किसी से साउल कनेक्शन बन सकता है. किसी इनफ्लुएंसर टाइप व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है. सामाजिक रूप से आज आपके मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सर दर्द, ब्लड प्रेशर और वाहन आदि से एक्सीडेंट होने का योग है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं