Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज आपको अपना काम अनुशासन ओर धैर्य के साथ करना होगा. आज का दिन आपके परिश्रम से सीखने का है. आज आपको परिणाम तुरंत की जगह विलम्ब से लेकिन स्थायी मिलेंगे.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके ऊपर काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा. ऑफिस में आपको किसी दूसरे के पटल का कार्य भी करना पड़ सकता है. आज आपकी मेहनत के थोड़ा विलंब से ही सही पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. ज्यूडिशरी, कंस्ट्रक्शन और हेवी मशीनरी के सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है. आपके वरिष्ठ अधिकारी आज आपकी मेहनत को नजदीक से देखेंगे. धीरे-धीरे आपके काम बनना शुरू हो जाएंगे. ऑफिस में किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का वाद-विवाद या आंतरिक राजनीति में ना पड़ें. आज आपके धैर्य रखने से ही अंत में आपकी जीत होगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. कोई रुका हुआ बिल आज क्लियर होने की संभावना है.लेनदेन के मामलों पर सतर्कता रखें. भविष्य के लिए बचत योजनाओं की प्लानिंग करें. बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर है. फ्रॉड स्कैम से बचें. आज प्रॉपर्टी में आप निवेश कर सकते हैं,इससे आपको लाभ होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए कोई बढ़िया स्कीम मिल सकती है. आर्थिक प्रगति धीमी लेकिन स्थाई होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : जिम्मेदारियों के अतिरिक्त दबाव की वजह से आज पार्टनर के साथ रिश्तो में दूरी महसूस होगी. पार्टनर को आपके समय की आवश्यकता है. भविष्य से संबंधित प्लानिंग पर बातचीत हो सकती है. दोनों के बीच बातचीत में भावुकता कम रहेगी. सिंगल जातकों के जीवन में आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है. लोगों से बातचीत के समय भाषा का ध्यान रखें. घर में किसी बड़े व्यक्ति के स्वास्थ्य की समस्या आपको परेशान कर सकती है. पैरों में दर्द, थकान और जॉइंट पेन की समस्या आपको दिक्कत में डाल सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : गहरा आसमानी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं