
Mars Transit in Virgo 2025: ग्रह हमेशा गतिशील रहते हैं। इस दौरान वे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों का यह गोचर कई मामलों में सकारात्मक होता है, तो कुछ मामलों में यह नुकसानदेह भी हो सकता है। अब 28 जुलाई 2025 को मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। लाल ग्रह मंगल साहस, और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। अगर मंगल मजबूत हों, तो इसके सुखद परिणाम होते हैं, लेकिन अगर मंगल अशुभ हों, तो इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
ऐसे में मंगल के कन्या राशि में गोचर का सभी राशि वाले लोगों को प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी सेहत के साथ ही रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर मंगल के इस गोचर का प्रभाव होगा। मंगल का यह गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवन में तनाव और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपकी राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव होगा, आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का यह गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। मंगल अभी आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव में मंगल अच्छे माने जाते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आसकता है। संबंधों के लिहाज से भी समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इसी तरह शिक्षा के लिए भी यह समय कुछ सकारात्मक रहेगा।
वृषभ राशि
मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी। रिश्ते भी बेहतर बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपको विदेश में पढ़ाई करने का भी मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर कुछ नकारात्मक साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। गोचर की इस अवधि में आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। निर्णय लेने में भी समझदारी बरतें।
कर्क राशि
मंगल का कन्या राशि में गोचर कर्क राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। गोचर की इस अवधि में आपमें सकारात्मकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर की इस अवधि में सावधानी बरतनी होगी। आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। विवाहितों को अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। अपने साथी को समय दें। अभी सेहत से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
बात-व्यवहार से लेकर मंत्र जाप तक, जानें किन उपायों से दूर होगी शनि की सनसनी
कन्या राशि
मंगल अभी कन्या राशि में ही गोचर कर रहे हैं। कन्या राशि में मंगल के गोचर के कारण आपको जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतनी होगी। रिश्तों का ध्यान रखें, अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक परेशानी हो सकती है। बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखें।
तुला राशि
मंगल का कन्या राशि में गोचर तुला राशि वाले लोगों के लिए कुछ नकारात्मक साबित होगा। गोचर की अवधि में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर शुभ साबित होगा। रिश्ते अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंध भी खुशहाल रहेंगे। आर्थिक मामले अच्छे रहेंगे और कानूनी मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। अभी आपमें काफी आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अभी आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
मकर राशि
मंकर राशि वाले जातकों के लिए मंगल के गोचर की यह अवधि थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। पारिवारिक संबंध भी परेशानी भरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी कमजोर रहेगी। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। कुछ स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को मंगल के इस गोचर की अवधि में सावधानी बरतनी होगी। आपको इस दौरान कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता भी हो सकती है। अभी आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शेयर मार्केट से दूर रहें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अभी सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए मंगल का यह गोचर थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। पारिवारिक माहौल असंतोष भरा हो सकता है। आपस में कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। बढ़ते खर्च के कारण आपका बजट बिगड़ सकता हैं। लेनदेन से जुड़े विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)