विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: धन का निवेश सोच समझकर, मित्रों द्वारा जश्न, अच्छे अवसरों की प्राप्ति

Tula Tarot Card Rashifal 29 April 2026: Four of pentacles की ऊर्जा पैसों के सही निवेश और अध्यात्म की तरफ झुकाव को दर्शा सकती है. चलिए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, आर्थिक स्थिति, रिश्तों ओर स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: धन का निवेश सोच समझकर, मित्रों द्वारा जश्न, अच्छे अवसरों की प्राप्ति
Libra Tarot Card Horoscope Today 29 April 2026 Tula Tarot Card Rashifal

Libra Tarot Card Horoscope Today 29 April, Tula Tarot Card Rashifal: अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कुशलता के चलते अपनी स्थिति को काफी मजबूत बना सकते हैं. इस समय कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते है. उन अवसरों से सही अवसर का चयन करें. अपने धन का बहुत सोच समझकर बिना जोखिम वाली जगह पर निवेश करें. अत्यधिक पैसे होने के साथ व्यवहार में एक कंजूसीपन भी नजर आता है. किसी बड़ी खुशी के उपलक्ष्य में मित्रों द्वारा छोटे से जश्न के लिए बमुश्किल मानेंगे.

एक और जहां भौतिक स्थिरता मन में सुकून का भाव ला रही है. वहीं दूसरी और धन चोरी हो जाने या खोने का डर मन में समाया हुआ है. इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए अपने धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में कर सकते हैं, संभव है कि इस समय भौतिकवादिकता से धीरे-धीरे खुद को आध्यात्मिकता की तरफ ले जाने का प्रयास कर सकते हैं.

पैसा कमाने की होड़ मन में एक बेचैनी का अनुभव करती आई है. अध्यात्म की तरफ जाकर मन को सुकून और शांति देने का प्रयास कर सकते हैं. दूसरों के जीवन में किसी बात को लेकर विवाद न बढ़ाएं।सामने वाले के साथ रिश्ते सामान्य रखें।जरूरत से ज्यादा वाचाल होना परेशानी में डाल सकता है.

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. वजन कम करने की कोशिश कर सकते है.

आर्थिक स्थिति: खर्चों को सीमित करें. करीबी मित्र के विवाह में कीमती उपहार दे सकते है.

रिश्ते: किसी की ईर्ष्या के चलते किसी अच्छे अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है. सामने वाले से बदला लेने की भावना न रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com