Mesh Horoscope 22 May 2026, Mesh Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से रात 2 बजे तक चतुर्थ भाव यानी कर्क राशि में रहेंगे. रात 12 बजे से दो बजे तक यह समयावधि बहुत कम है, फिर भी इससे मेष राशि वालों के जीवन में घर-परिवार, भावनाओं और मानसिक स्थिति से जुड़े विषय अधिक सक्रिय रहेंगे. इस समय मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है.
करियर और व्यापार
नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से विवाद बढ़ सकता है. रात 2 बजे के बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, उनमें गति आएगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा.
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है. नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. यदि आप कला, मीडिया, शिक्षा या नेतृत्व से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपकी प्रतिभा की सराहना होगी.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से समय संतुलित रहेगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनने की संभावना रहेगी. निवेश करते समय जल्दबाज़ी न करें.
परिवार और प्रेम
परिवार के किसी सदस्य की चिंता या घर के वातावरण को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है, लेकिन यह समय आपको रिश्तों को समझने और परिवार के साथ जुड़ाव बढ़ाने का अवसर भी देगा. माता के स्वास्थ्य या सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. रात 2 बजे के बाद प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट, रक्तचाप और सिरदर्द जैसी समस्याओं से सावधान रहने की आवश्यकता है.
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. हनुमान मंदिर में चमेली का तेल का दीपक जलाएं. जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री देना विशेष शुभ रहेगा.
शुभ रंग: लाल व सुनहरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं