Aaj ka Panchang, 9 April 2026: पंचांग के पांचों अंग ( नक्षत्र, योग, वार, तिथि व करण) के अनुसार ही दिन व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है. पंचांग के अनुसार, गुरुवार 9 अप्रैल को बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. गुरुवार को सप्तमी तिथि शाम 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन सप्तमी का ही मान होगा. नक्षत्र की बात करें तो मूल नक्षत्र सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लगेगा. योग परिघ शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और करण विष्टि सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगा. सूर्योदय सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 43 मिनट पर होगा.
शुभ समय
गुरुवार के शुभ समय की बात करें तो
- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगा.
- अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना गया है.
- विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
- गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक होगा.
- वहीं, सायाह्न सन्ध्या सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी.
- रवि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक चलेगा.
- निशिता मुहूर्त देर रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट (10 अप्रैल) तक होगा.
अशुभ समय की जानकारी भी जरूरी है.
- राहुकाल दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण काम टालना बेहतर होगा.
- यमगण्ड सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
- गुलिक काल सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक होगा.
- दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
- भद्रा सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगी.
- गण्ड मूल भी सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
वहीं, वर्ज्य समय सुबह 7 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट और शाम 7 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं