8 years ago
नई दिल्ली:
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक यहां केसीआर की पार्टी टीआरएस को बहुमत मिलना का रास्ता साफ दिख रहा है. आयोग के आंकड़ों के अनुसार टीआरएस अभी तक 10 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, वहीं 77 पर आगे चल रही है. कांग्रेस की बात करें तो वह तीन सीटें जीत चुकी है और 17 पर आगे चल रही है. भाजपा एक पर, टीडीपी और अन्य दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं, इसके अलावा औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक सीट जीत ली है और छह पर आगे चल रही है. इस बार 119 सीटों पर 1821 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं. यहां केसीआर ने समय से पहले विधानसभा भंग करने करके चाल चली थी. उनका यह दांव सही भी साबित हुआ. इस दांव के जरिए वे कांग्रेस और भाजपा को बुरी तरह से पीटने में कामयाब रहे. रुझानों के मुताबिक यहां कांग्रेस को कई सीटों का नुकसान होता दिख रहा है तो वहीं टीआरएस को कई सीटों का फायदा मिल रहा है.
आपको बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक तेलंगाना में चंद्रशेखर राव (Kalvakuntla Chandrashekar Rao) की पार्टी टीआरएस (Telangana Rashtra Samithi) ने बहुमत हासिल कर लिया है. गौरतलब है कि एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मतगणना से पहले कहा है कि उनकी पार्टी टीआरएस तथा उसके प्रमुख के चन्द्रशेखर राव के साथ खड़ी रहेगी.