देहरादून:
देहरादून के कैंट थाने के तहत हाथीबडकला क्षेत्र से पुलिस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रत्याशी अमित सिंह को शराब बांटते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें बाद में थाने से ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हाथीबडकला क्षेत्र में अमित सिंह के घर पर छापा मारा और वहां से शराब की कई बोतलें बरामद कीं। अमित सिंह अपने घर पर ही शराब बांट रहे थे।
पुलिस को देखते हुए अन्य लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। उत्तराखंड में किसी प्रत्याशी की यह पहली गिरफ्तारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं