प्रशांत भूषण और केजरीवाल ने रालेगण सिद्धि में अन्ना से मुलाकात की, जिसमें यह फैसला भी लिया गया कि टीम किसी पार्टी के पक्ष या विरोध में प्रचार नहीं करेगी।
नई दिल्ली:
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में टीम अन्ना प्रचार के लिए जाएगी। टीम के सदस्यों प्रशांत भूषण और अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धि जाकर उनसे मुलाकात की, जिसमें यह फैसला भी लिया गया कि टीम अन्ना किसी पार्टी के पक्ष या विरोध में प्रचार नहीं करेगी, बल्कि आम जनता को लोकपाल के मुद्दे पर जागरूक बनाने का काम करेगी।
प्रशांत भूषण और केजरीवाल ने अन्ना को कोर कमेटी में हुई बातचीत की जानकारी भी दी, और बाहर आकर पत्रकारों को बताया कि टीम प्रचार के लिए जाएगी, लेकिन अन्ना के जाने या न जाने का फैसला उनकी तबीयत पर निर्भर करता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Team Anna, Anna Hazare, Poll Campaign Plan, टीम अन्ना, अन्ना हजारे, राज्यों में प्रचार, Assembly Polls 2012, विधानसभा चुनाव 2012