लखनऊ:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित अन्य दलों के नेताओं ने प्रचार के आखिरी दिन पचास से ज्यादा ताबड़तोड़ रैलियां कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
छठे चरण में 28 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 13 जिलों की 68 सीटों पर मतदान होना है। कुल 1103 उम्मीदवारों की किस्मत इस चरण में तय होनी है।
इस चरण के तहत जिन 13 जिलों में मतदान होना है उसमें गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, प्रबुद्धनगर, पंचशीलनगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर शामिल हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को सहारनपुर जिले में जनसभा में उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "इन तीनों दलों ने प्रदेश का विकास करने के बजाय इसे लूटा है।''
सपा मुखिया मुलायम सिंह ने मेरठ में जनसभा में कहा, "जनता का काम करने के बजाय मायावती ने पांच साल केवल पैसे गिनने का काम किया है। सपा की सरकार बनी तो बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। ''
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मायावती ने बिजनौर में लोगों को सावधान करते हुए रविवार को कहा, "यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनी तो गुंडाराज कायम होने के साथ पूरा प्रदेश एक बार फिर दंगे और फसादों की गिरफ्त में आ जाएगा।''
बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा, "यहां के एक नेता एक बार मुख्यमंत्री बन जाने के बाद जनता के बीच नहीं जाते। उनकी समस्याएं नहीं सुनते। किसान और गरीबों की कोई नहीं सुनता। सब पैसे की बात करते हैं।''
राहुल ने हापुड़ और बुलंदशहर में चुनावी जनसभाएं कीं। इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को हाथरस जिले में रोड शो कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नोएडा में कहा,"कांग्रेस, सपा व बसपा का दिल्ली में प्यार और यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है।''
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने नोएडा में जनसभा में कहा,"भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई से मुक्ति दिलाकर सुशासन दे सकती है।''
छठे चरण में 86 महिलाओं सहित कुल 1103 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला करीब 2.14 करोड़ मतदाता करेंगे। कुल 22,137 मतदान केंद्र बनाए गए है और मतदान प्रक्रिया में 30,028 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उप्र चुनाव, प्रचार, Assembly Elections 2012, Assembly Polls 2012, विधानसभा चुनाव 2012, उत्तर प्रदेश चुनाव, UP Polls