विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2016

गुजरात के जामनगर में युवक की हत्या का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, किसी ने नहीं बचाया

गुजरात के जामनगर में युवक की हत्या का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, किसी ने नहीं बचाया
गुजरात के जामनगर में सीसीटीवी में कैद हत्या का दृश्य
  • पुरानी रंजिश के चलते चाक़ू और पत्थर से मार-मारकर हत्‍या की गई.
  • पूरा वाक्‍या सीसीटीवी में कैद हो गया.
  • भीड़ में से कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: गुजरात के जामनगर में हत्या का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें सरेआम एक युवक की हत्या की जा रही है.

यह घटना जामनगर के गोकुलनगर इलाके की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते वेजानंद गोजिया और अजय वेजानंद गोजिया ने मिलकर एक युवक एभा भाई की चाक़ू और पत्थर से मार मारकर हत्‍या कर दी.

ये पूरा वाक्‍या सीसीटीवी में कैद हो गया है. हत्यारों ने युवक पर बेरहमी से वार कर उसे घायल कर दिया, लेकिन उससे भी शर्म की बात ये है कि घायल लहूलुहान युवक सड़क पर मदद की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ में से कोई भी आगे नहीं आया. किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. यह घटना मंगलवार शाम की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात, जामनगर, हत्या, हत्या का वीडियो, गोकुलनगर, Gujarat, Jamnagar, Murder, Murder Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com