विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

घर पर मिनटों में कैसे बनाएं क्विक एंड इजी बैंगबैंग बटाटा- Recipe Video

बैंगबैंग बटाटा, आलू से बनने वाला क्विक और इजी क्रिस्पी स्नैक है जिसे उबले हुए आलू से तैयार किया जाता हैं.

घर पर मिनटों में कैसे बनाएं क्विक एंड इजी बैंगबैंग बटाटा- Recipe Video
  • बैंगबैंग बटाटा, आलू से बनने वाला क्विक और इजी क्रिस्पी स्नैक है.
  • यह ऐसा स्नैक हैं जिसे भूख लगने पर आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
  • आलू से कई प्रकार के स्नैक तैयार किए जाते हैं.

शायद की ऐसा कोई होगा जिसे आलू पसंद न हो. आलू एक लोकप्रिय सब्जी है जिसका उपयोग भारतीय घरों में रोजमर्रा करी बनाने से लेकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने तक में किया जाता है. स्नैक्स हो या फिर स्टाटर्र आलू से बनी कोई भी आपको निराश नहीं करेगी, इसके अलावा भले ही बच्चे अन्य सब्जियों को खाने में नखरें दिखाएं, आलू से बनी स​ब्जी या परांठे करी को आराम से खा लेते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आलू से ही बनने एक बेहतरीन डिश लेकर आए हैं जिसका नाम है बैंगबैंग बटाटा.

बैंगबैंग बटाटा, आलू से बनने वाला क्विक और इजी क्रिस्पी स्नैक है जिसे उबले हुए आलू से तैयार किया जाता हैं. यह ऐसा स्नैक हैं जिसे भूख लगने पर आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अन्य आलू स्नैक की तरह आपको यह रेसिपी भी खूब पसंद आएगी. इस लाजवाब स्नैक की रेसिपी को एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. तो देर किस बात की चलिए नजर डालते हैं इसकी रेसिपी पर:

Weekend Special: घर पर आसानी से कैसे बनाएं पोटैटो स्माइली- Recipe Inside

कैसे बनाएं बैंगबैंग बटाटा | बैंगबैंग बटाटा रेसिपी:

1. एक कप उबले हुए आलू लें. इन्हें एक तरफ रख दें.

2. एक बाउल में थोड़ी सी चीनी, नमक, सूजी, हल्दी पाउडर, चिली फलेक्स लें, इन सब चीजों को मिक्स कर लें.

3. अब उबले हुए आलू को टुकड़ों काट कर इस मिक्स में डालकर मिला लें.

4. एक पैन में देसी घी गरम करें. कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च को हल्का सा भूनें.

5. आलुओं को इसमें डालकर हल्का रंग बदलने तक भूनें.

6. आपका बैंगबैंग बटाटा तैयार हैं.

बैंगबैंग बटाटा की वीडियो यहां देखें:

Bread Pakora Without Bread: बिना ब्रेड के मिनटों में घर पर कैसे बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी ब्रेड पकौड़ा, जानें सीक्रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BangBang Batata, BangBang Batata Recipe, Bangbang Batata Recipe In Hindi, Bangbang Batata Recipe Video, बैंगबैंग बटाटा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com