- एग भुर्जी सैंडविच ब्रेकफास्ट और शाम का स्नैक दोनों के लिए बेस्ट है.
- इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है.
- यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.
Egg Bhurji Sandwich Recipe: सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है, जिसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं, साथ ही साथ इसका मजा आप शाम की स्नैक्स की तरह भी ले सकते हैं. आलू सैंडविच, वेज सैंडविच जैसी कई रेसिपीज़ है जिसे आप ब्रेकफास्ट और शाम के नाश्ते में खा सकते हैं, लेकिन इन्हें बनाने में शायद आपको थोड़ा वक्त लग जाए. इसलिए आज हम आपके लिए एग भुर्जी सैंडविच की रेसिपी लेकर आए है, जिसे आप कभी भी झटपट से बना के खा सकते हैं और इससे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. तो आइए बिना देर किए जानते हैं एग भुर्जी सैंडविच रेसिपी के बारे में.
एग भुर्जी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री:
- तेल या बटर
- अंडा
- ब्रेड
- बारीक कटी हरी मिर्च
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटे टमाटर
- बारीक कटी शिमला मिर्च
- बारीक कटा हरा धनिया
- काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक

एग भुर्जी सैंडविच बनाने की विधि
स्टेप-1सबसे पहले एक पैन में बटर या तेल गर्म कर लें और उसमें प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज जब हल्का गुलाबी हो जाए तो टमाटर और शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं. फिर इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सभी को आपस में अच्छे से मिला लें. अब अंडे को तोड़कर हल्का नमक डालें और अच्छे से फेंट लें. फिर इस फेंटे हुए अंडे को भुने हुए सब्जियों में डालें और 5-7 मिनट तक चलाते हुए इसे पकाएं. जब सारी चीजें आपस में अच्छे से मिल जाए तो हर धनिया मिलाकर गैस बंद कर लें
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अब ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाकर एग भुर्जी के मिश्रण को उसके ऊपरअच्छे से फैला लें. मीडियम आंच पर तवे में बटर डालकर गर्म करने के लिए रखें. इसपर ब्रेड रखकर दोनों साइड से अच्छी तरह सेंक लें. आपका एग भुर्जी सैंडविच बनकर रेडी है. टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
Inflammation Causing Foods: गठिया है तो सर्दियों में न खाएं ये 5 चीजें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Masala Pav Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मुंबई स्टाइल मसाला पाव
Low-Calorie Diet: आपकी क्रेविंग को पूरा करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये इंस्टेंट ढोकला सैंडविच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं