विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

....जब विदेशी रेस्लर ने WWE के रिंग में किया भांगड़ा

जिंदर और ट्रिपल एच के बीच हुआ यह भांगड़ा इंटरनेट पर मचा रहा है धूम

....जब विदेशी रेस्लर ने WWE के रिंग में किया भांगड़ा
ट्रिपल एच ने भी जिंदर महाल के साथ किया भांगड़ा
  • पिछले दिनों दिल्ली में हुआ था दोनों के बीच मैच
  • इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • जिंदर माहाल की हुई थी इस मैच में हार
नई दिल्ली: भांगड़ा भले पंजाब की पहचान मानी जाती रही हो, लेकिन दिन पर दिन इसकी प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है. मौजूदा समय में हर देश में लोग भांगड़ा को नए डांस फॉर्म  के तौर पर स्वीकार रहे हैं. आलम यह है कि देश के साथ-साथ विदेश में भी इस डांस को खासा सराहा जा रहा है. एक ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला WWE फाइंटिंग के रिंग में. जब जाने माने रेस्लर ट्रिपल एच ने भारतीय मूल के रेस्लर जिंदर महाल के साथ मिलकर रिंग में भी भांगड़ा किया. हालांकि इस मैच में भारतीय मूल के रेस्लर जिंदर महाल ट्रिपल एच से हार गए.

यह भी पढ़ें: हिजाब पहनकर तीन लड़कियों ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में WWE इवेंट का आयोजन किया गया था. इसी दौरान ट्रिपल एच और भारतीय मूल के पहलवान आमने-सामने हुए थे. ट्रिपल एच और जिंदर महाल के इस भांकड़ा वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है.

VIDEO: राहुल गांधी ने जब किया पहली बार डांस



बीते कुछ दिनों में इस वीडियो को देश और दुनिया में कई लाख लोगों ने देख लिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripal H And Jinder Mahal, Bhangra In WWE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com