गेल के प्रशंसकों के लिए उनका डांस देखना नया नहीं होगा.
- बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने क्रिस गेल की चुनौती स्वीकार की
- गेल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल दिया था इस गाने पर डांस करने का चैलेंज
- कैरेबियाई धुरंधर गेल विजेता की घोषणा 24 जुलाई को करेंगे
नई दिल्ली:
कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल जब मैदान पर होते हैं तो उनके सामने किसी भी गेंदबाज की नहीं चलती. वे जब मैदान पर आते हैं तभी से गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की ताक में रहते हैं. इस धाकड़ बल्लेबाज की क्रिकेट के अलावा भी कई चीजों में दिलचस्पी है. कई मौकों पर मैच जीतने के बाद वह मैदान पर भी डांस करते भी देखे जाते हैं. उनके प्रशंसकों के लिए उनका डांस देखना नया नहीं होगा. इससे पहले ही उनका 'गंगनम स्टाइल' डांस काफी हिट रहा है. सोशल मीडिया पर फिलहाल उनका एक वीडियो 'लैला मैं लैला' ने धूम मचाया हुआ है. शाहरुख खान अभिनीत 'रईस' फिल्म के इस गाने पर गेल का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गेल ने अभी हाल ही में इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने अपने फैंस को इस गाने पर डांस करने का चैलेंज दिया था.
क्रिस गेल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि जो भी इस तरह का डांस करेगा उसे वह 5 हजार डॉलर इनाम के रूप में देंगे. चैलेंज सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी है. गेल ने अपनी इंट्री #ChrisGayleDanceChallenge हैशटैग के साथ शेयर करने को कहा. उन्होंने लिखा कि टॉप-5 वीडियो को वो अपने पेज पर पोस्ट करेंगे और दर्शक विजेता चुनेंगे. उन्होंने लिखा की विजेता की घोषणा 24 तारीख को की जाएगी.
सनी लियोन ने स्वीकार किया चैलेंज
ये भी पढ़ें ः
गंगनम स्टाइल को पछाड़ यह गाना बना 'यूट्यूब किंग', मिल चुके 290 करोड़ से ज्यादा व्यूज

आपको यह जानकर बिल्कुल हैरत नहीं होगी कि वेस्टइंडीज के इस धुरंधर बल्लेबाज के चैलेंज को सनी लियोन ने स्वीकार किया है. इस गाने का ऑरिजनल वर्जन भी इस अभिनेत्री पर फिल्माया गया है. वैसे इस चैलेंज के खत्म होने में अभी 5 दिन शेष है. देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस चैलेंज को आखिर कौन जीतता है.Hey @henrygayle , Here is my entry for #ChrisGayleDanceChallengeLOL#SunnyLeone #ChrisGayleDanceChallengeAccepted pic.twitter.com/6HCJNsKU44
— Sunny Leone (@SunnyLeone) July 18, 2017
ये भी पढ़ें ः
गंगनम स्टाइल को पछाड़ यह गाना बना 'यूट्यूब किंग', मिल चुके 290 करोड़ से ज्यादा व्यूज
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Leone, Gayle, Sunny Leone Laila Main Laila, Cricket, Westindies, Instagram