विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

बस के ऊपर चढ़कर मस्ती करते हुए कॉलेज जा रहे थे स्टूडेंट्स, ब्रेक लगा और धड़ाम से गिरे... देखें VIDEO

चेन्नई (Chennai) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कॉलेज के स्टूडेंट्स बस के ऊपर चढ़कर मस्ती करते हुए कॉलेज जा रहे थे. तभी बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और स्टूडेंट्स धड़ाम से नीचे गिर गए.

बस के ऊपर चढ़कर मस्ती करते हुए कॉलेज जा रहे थे स्टूडेंट्स, ब्रेक लगा और धड़ाम से गिरे... देखें VIDEO
ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और स्टूडेंट्स धड़ाम से नीचे गिर गए.

चेन्नई (Chennai) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कॉलेज के स्टूडेंट्स बस के ऊपर चढ़कर मस्ती करते हुए कॉलेज जा रहे थे. तभी बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और स्टूडेंट्स धड़ाम से नीचे गिर गए. लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. ये हादसा सोमवार को हुआ. गर्मी की छुट्टियों के बाद कॉलेज खुला था. मस्ती-मस्ती में स्टूडेंट्स गाड़ी पर चढ़ गए. गानें गाकर जमकर डांस किया. लेकिन उसी वक्त ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया और स्टूडेंट्स बस की छत से गिर गए.

सैफ अली खान को देख गुस्साया पाकिस्तानी, बोला- 'इन्होंने फिल्मों में हमारे कई बंदे मारे हैं...' देखें VIDEO

चेन्नई के पच्चईअप्पास कॉलेज के छात्र परिवहन की बस में सवार हो गए थे. स्टूडेंट्स के चढ़ते ही बस पूरी तरह से भर चुकी थी. लेकिन कई स्टूडेंट्स रह गए. ऐसे में मना करने के बावजूद बस के ऊपर चढ़ गए और हंगामा मचाने लगे. बस के आस-पास भी बाइक पर कॉलेज स्टूडेंट्स चल रहे थे. 

VIDEO बनाने पर भड़क गईं सानिया मिर्जा, बोलीं- 'खाना भी न खाएं, बिना पूछे वीडियो क्यों बनाया...'

देखें VIDEO:

कुछ मिनट तक तो बिलकुल ठीक रहा. लेकिन बस के आगे चल रहे बाइक चालक ने ब्रेक लगा दिया. उसको बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने भी ब्रेक मार दिया. जिसके बाद स्टूडेंट्स छत से नीचे गिर गए. घटना के बाद पुलिस ने 24 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया है. इन स्टूडेंट्स का इस घटना से वास्ता था. तभी उनको हिरासत में लिया गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai, Bus Day, Students Fall From Bus, Celebrate Bus Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com