विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

जानिए भारत की इन सेनाओं के बारें में, जो खून-खराबे और धमकियां देकर मनवाते हैं बात

भारत में वैसे तो तीन सेनाएं हैं. जो देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहती हैं. लेकिन भारत में और भी कई सेनाएं हैं जो बात मनवाने के लिए धमकियां भी दे डालती हैं.

जानिए भारत की इन सेनाओं के बारें में, जो खून-खराबे और धमकियां देकर मनवाते हैं बात
राजपूत करणी सेना ही नहीं और भी कई सेनाएं है, जो धमकी देकर बात मनवाती है.
  • मेकर्स की ओर से फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.
  • राजपूत करणी सेना ने फिल्म 'जोधा अकबर' का भी काफी विरोध किया था.
  • फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाक एक्टर्स के लिए MNS ने किया था विरोध.
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए रिलीज पर रोक लगा दी गई है. मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, फिल्म की निर्माता कंपनी वायकॉम 18 ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने की बात कही है, लेकिन यह किस तारीख पर सिनेमाघरों में उतरेगी, यह फिलहाल तय नहीं है.

पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने अभी तक नहीं देखी फिल्म, 'पद्मावती' की रिलीज में होगी देरी!

करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के बीच हाल ही में सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' को देखने से फिलहाल इंकार कर दिया. कुल मिलाकर करणी सेना के आगे झुकना पड़ा और फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है.

करणी सेना ने दी धमकी, 'दीपिका पादुकोण का करेंगे वो हश्र जो लक्ष्‍मण ने शूर्पणखा का किया था'

भारत में वैसे तो तीन (भारतीय थलसेना, भारतीय जलसेना, भारतीय वायुसेना) सेनाएं हैं. जो देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहती हैं. लेकिन भारत में और भी कई सेनाएं हैं जो बात मनवाने के लिए धमकियां भी दे डालती हैं. आइए जानते हैं इन सेनाओं के बारे में...

संजय लीला भंसाली की टीम का आश्वासन, 'पद्मावती' में नहीं होंगे आपत्तिजनक दृश्य​
 
rajput karni sena

राजपूत करणी सेना
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' और करणी सेना का विवाद शुरू होता है पिछले साल से. जब उन्होंने शूटिंग के दौरान जमकर मारपीट की थी. बता दें, उस वक्त करणी सेना ने भंसाली के साथ भी मारपीट की थी. करणी सेना का आरोप है कि संजय ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है. इस सेना की स्थापना 2006 में हुई थी. इसके संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी हैं. इस सेना ने फिल्म जोधा अकबर का भी काफी विरोध किया था.

इतिहास से जुड़ी फिल्‍मों का विरोध का इतिहास, 'पद्माव‍ती' से पहले 'जोधा अकबर', 'बाजीराव मस्‍तानी' का भी विरोध​
 
shiv sena

शिव सेना
शिव सेना का वो दौर कैसे भुलाया जा सकता है जब 2008 में महाराष्ट्र में बिहार और यूपी के लोगों की जमकर पिटाई की थी. उस वक्त शिव सेना ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर काफी अत्याचार किया था. शिव सेना हमेशा से ही मराठियों के साथ खड़ी रहती है. यहां तक की उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' के सेट में हुए हमले को सही ठहराया था. इस सेना को शिवाजी की आर्मी भी कहा जाता है. इस सेना की स्थापना 19 जून 1999 को की गई और इसके संस्थापक बाल ठाकरे थे.
 
hindu sena

हिंदू सेना
हिंदू सेना ने दिल्ली के केरल हाउज की कैंटीन में घुसकर कैंटीन के लोगों को धमकी दी थी. उनका दावा था कि केरल हाउज कैंटीन में गौमांस परोसा जाता है. हिंदू सेना ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर वो गौमांस बनाना बंद नहीं करते हैं तो वो हिंसा पर उतर जाएंगे. जिसके बाद  हिन्दू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता को कथित तौर पर झूठी शिकायत देने के लिए हिरासत में ले लिया था. बता दें, इस सेना का निर्माण 10 अगस्त 2011 में किया गया था.
 
republican sena

रिपब्लिकन सेना
ये वही सेना है जो 2011 में मुंबई के इंदु मिल में घुसे थे फिर बाबासाहेब अंबेडकर का वर्ल्ड क्लास स्मारक बनाने की मांग कर जमकर तोड़फोड़ की थी. जिसके बाद सेना के अध्यक्ष आनंदराज आंबेडकर समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया गया था. बता दें, आनंदराज जो रिपब्लिकन सेना के अध्यक्ष हैं वो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पोते हैं.
 
mns

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना हमेशा विवादों में रहती है. बाल ठाकरे के भतीजे ने शिव सेना से निकलकर अपनी पार्टी MNS 2009 में बनाई थी. जैसे फिल्म 'पद्मावती' के लिए राजपूत करणी सेना विरोध कर रही है. वैसा ही विरोध एमएनएस भी कर चुकी है. करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में पाक एक्टर्स को लेने के लिए इस सेना ने जमकर विरोध किया था. यहां तक की मल्टीप्लेक्स मालिकों को चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने थियेटर तोड़ने की सीधी-सीधी धमकी दी थी. जिसके बाद राज ठाकरे की शर्तों के बाद इस फिल्म को रिलीज किया गया. 

देखें वीडियो- फिल्‍म 'पद्मावती' पर खिंची तलवारें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajput Karni Sena, Padmavati, Padmavati Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com