विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

VIDEO: बीच सड़क पर लड़की ने की ऐसी हरकत, देख लोग बोले- ये तो पुनीत सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ देगीं

Rain Dance Video: इस बार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा कानोजिया, जो एक जलभराव वाली सड़क पर बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं.

VIDEO: बीच सड़क पर लड़की ने की ऐसी हरकत, देख लोग बोले- ये तो पुनीत सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ देगीं

Seema Kanojiya rain dance video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वायरल सेंसेशन देखने को मिलती है और इस बार चर्चा में हैं यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा कानोजिया. उनके एक हालिया रेन डांस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तूफान मचा दिया है. @seemakanojiya87 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में सीमा कानोजिया एक जलभराव वाली सड़क पर बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं. हरे रंग की ड्रेस में बॉलीवुड स्टाइल के ओवरड्रामैटिक पोज़ देते हुए वो ना तो बारिश की परवाह कर रही हैं, ना गाड़ियों की और ना ही आसपास मौजूद लोगों की.

यहां देखें वीडियो

रिमझिम बारिश में लड़की ने किया ऐसा डांस (Seema Kanojiya videos)

वीडियो में कैप्शन और लोकेशन टैग नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह वायरल हो गया है. अब तक 2.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां कुछ लोग उनकी बेफिक्री और कॉन्फिडेंस से प्रभावित हुए, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने उन्हें 'Puneet Superstar की बहन' तक कह डाला, तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अनलिमिटेड बातें बोलने वाला बटन चाहिए.' कुछ ने तो यह तक कह दिया कि ऐसे कंटेंट की वजह से ही इंस्टाग्राम रील्स पर बैन लगते हैं. टिप्पणियों में कुछ मज़ाकिया अंदाज़ में बोले, 'स्वीमिंग पूल नहीं जा पाई तो रोड के पानी से ही एडजस्ट कर रही है.' वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता जताई कि असली टैलेंटेड क्रिएटर्स को ऐसे कॉन्टेंट की वजह से पहचान नहीं मिलती.

कौन हैं सीमा कानोजिया? (Seema Kanojiya YouTuber controversy)

सीमा कानोजिया एक यूट्यूबर हैं, जो मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन, डांस और कुकिंग से जुड़े वीडियो बनाती हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वो सार्वजनिक स्थानों पर डांस कर वायरल होने के लिए जानी जाती हैं, जिसमें रेलवे स्टेशन पर शूट किए गए वीडियो भी शामिल हैं. एक बार उनके खिलाफ रेलवे स्टेशन पर डांस करने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी, जिसके बाद उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी थी. इस तरह का कंटेंट भले ही बहस का विषय बनते हो, लेकिन सीमा कानोजिया जैसे क्रिएटर्स की वायरलिटी यह दिखाती है कि इंटरनेट पर कुछ भी ट्रेंड बन सकता है....चाहे लोग पसंद करें या नापसंद करें.

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puneet Superstar Ki Behen, Seema Kanojiya, Seema Kanojiya Rain Dance, Seema Kanojiya Videos, Who Is Seema Kanojiya, Seema Kanojiya Dance Video, Puneet Superstar, Photoshoot On Flooded Street, Delhi Rain, Mumbai Rain, Viral Video, Seema Kanojiya Rain Dance Video, Puneet Superstar Sister Meme, Viral Instagram Reel India, Seema Kanojiya YouTuber Controversy, Rain Dance Viral Video, Seema Kanojiya Railway Station Video, Non-talented Creators Backlash, Trending Instagram Videos India, Public Dance Controversy, Seema Kanojiya Biography, Social Media Viral Trends 2025, Seema Kanojiya Reel Reactions, Indian Viral Influencers, Instagram Trolling News, Viral News, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com