कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congress leader Sachin Pilot) ने मंगलवार को राज कपूर के पॉप्युलर गीत जीना यहां मरना यहां (Raj Kapoor's iconic song Jeena Yahan Marna Yahan) गाते हुए खुद का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वायरल हो रहा ये वीडियो जयपुर के एक लाइव कॉन्सर्ट का है. इस छोटे से वीडियो में सचिन पायलट कुछ लोगों के साथ स्टेज पर नज़र आ रहे हैं. उनके हाथ में एक माइक भी है और इस दौरान वो 1970 की फिल्म मेरा नाम जोकर के गाने की कुछ लाइनों को गा रहे हैं. कोरस में उनके साथ और भी लोग उनका साथ देते हुए नज़र आ रहे हैं.
सचिन पायलट ने अपने पोस्ट के कैप्शन में गाने के बोल लिखे हैं, "जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां." लोगों की इनकी आवाज काफी पसंद आ रही है. लोगों का कहना है कि इतनी मधुर आवाज़ सुनकर लोग उनकी सिंगिंग के भी फैन हो गए हैं. कई लोगों का ये भी कहना है कि वो एक अच्छे नेता होने के साथ ही एक अच्छे गायक भी हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
“जीना यहाँ, मरना यहाँ.. इसके सिवा जाना कहाँ ..” pic.twitter.com/pxbQ2tEE5r
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 21, 2021
वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और सचिन पायलट की आवाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, "अच्छी आवाज सचिन जी," दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आपकी आवाज बहुत प्यारी है."
बता दें कि ये गाना ‘जीना यहां मरना यहां' को मुकेश ने गाया था. संगीत शंकर जयकिशन ने दिया था और गीत शैलेंद्र और शैली शैलेंद्र ने लिखे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं