वाइल्ड लाइफ सफारी के दौरान किसी भी बाघ को देखना पर्यटकों के लिए अपने आप में एक शानदार अनुभव होता है. लेकिन हाल ही में पर्यटकों के लिए यह अनुभव उस वक्त खौफनाक हो गया जब अचानक बाघ उनकी जीप के पीछे भागने लगा. दरअसल, यह घटना राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambhore National Park) की है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: बाघिन अपने तीन बच्चों के साथ नदी किनारे पी रही थी पानी, वायरल हुआ खूबसूरत VIDEO
रविवार को हुई इस घटना की 19 सेकेंड की एक क्लिप एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. इस वीडियो में एक बाघ काफी तेजी से पर्यटकों से भरी जीप के साथ भागता हुआ दिख रहा है. वीडियो में बाघ जीप के साथ साथ भागते हुए दिख रहा है, जबकि गाड़ी का ड्राइवर वहां से जल्द से जल्द निकलने के लिए स्पीड को बढ़ाता है. अंत में जब ड्राइवर गाड़ी को रिवर्स करता है और पीछे की ओर जाने लगता है तब जाकर बाघ जीप का पीछा करना बंद करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
#WATCH Rajasthan: Tiger chases a tourist vehicle in Ranthambore National Park in Sawai Madhopur. (1 December 2019) pic.twitter.com/CqsyyPfYn2
— ANI (@ANI) December 2, 2019
इस वीडियो को अब तक 14,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं कई लोग अलग-अलग कमेंट्स के साथ वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''लगता है कि पर्यटक उसके क्षेत्र में घुस गए, बाघ ये बर्दाश्त नहीं कर सकते''.
Seems that they entered it's region. Tigers do not tolerate that.
— ନ୍ୟାୟପତି ବଂଶୀ କୃଷ୍ଣ (Nyayapati Vamshi Krishna) (@nvkcivil20) December 2, 2019
वहीं एक अन्य ने लिखा, ''लगता है कि यह एक बाघिन है जो वहां पर अपने बच्चों के साथ थी''.
It must be a tigress with her cubs nearby.
— ShafiMohhamedKhatana (@mohhamed_shafi) December 2, 2019
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं