विज्ञापन

LPG संकट में ‘जुगाड़’ का कमाल! प्रयागराज के दुकानदार ने बेकार तेल से बना डाला चूल्हा, बेच रहे जलेबी

प्रयागराज के इस दुकानदार की कहानी यह दिखाती है कि मुश्किल समय में भी इंसान अपने दिमाग और मेहनत से रास्ता निकाल सकता है. जहां एक तरफ लोग संकट से परेशान हैं, वहीं कुछ लोग उसी संकट में नए मौके तलाश रहे हैं.

LPG संकट में ‘जुगाड़’ का कमाल! प्रयागराज के दुकानदार ने बेकार तेल से बना डाला चूल्हा, बेच रहे जलेबी
गैस खत्म हुई तो नहीं रुका काम… इस शख्स ने ‘वेस्ट ऑयल’ से बना डाली जलेबी!

देश में एलपीजी (LPG) की कमी के बीच प्रयागराज के एक जलेबी विक्रेता ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस दुकानदार ने बेकार पड़े इंजन ऑयल (वेस्ट मोबिल) से चूल्हा तैयार कर लिया और उसी पर जलेबी बनाकर बेच रहा है.

LPG संकट ने बंद करवा दी थी दुकान

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज के रहने वाले अमन गुप्ता की जलेबी की दुकान कुछ दिनों के लिए बंद हो गई थी. कारण था LPG सिलेंडर की कमी. लगातार गैस न मिलने के कारण उन्हें करीब 4 दिन तक दुकान बंद रखनी पड़ी. 

‘जुगाड़' से निकाला अनोखा समाधान

दुकान बंद होने के बाद अमन गुप्ता ने हार नहीं मानी. उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया से आइडिया लेकर एक खास चूल्हा तैयार किया. यह चूल्हा LPG की जगह वेस्ट इंजन ऑयल (जला हुआ मोबिल) से चलता है, जो आमतौर पर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. अमन का दावा है कि इस चूल्हे की आग बिल्कुल LPG जैसी ही तेज और असरदार है. अब वह इसी चूल्हे पर रोज जलेबी बनाकर अपना काम चला रहे हैं और गैस सिलेंडर पर निर्भर नहीं हैं. 

देखें Video:

सस्ते में मिल रहा ईंधन

इस जुगाड़ का एक बड़ा फायदा यह भी है कि उन्हें ईंधन बहुत सस्ते में मिल जाता है. अमन आसपास के गाड़ियों के सर्विस सेंटर से वेस्ट ऑयल इकट्ठा करते हैं, जो अक्सर फ्री या बहुत कम कीमत में मिल जाता है.   

लोगों को पसंद आ रहा अनोखा तरीका

अमन गुप्ता का यह तरीका अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. लोग उनकी दुकान पर सिर्फ जलेबी खाने ही नहीं, बल्कि इस अनोखे चूल्हे को देखने भी पहुंच रहे हैं. कई लोग इसे मुश्किल समय में शानदार ‘जुगाड़' और मेहनत की मिसाल बता रहे हैं.

सुरक्षा और पर्यावरण पर भी उठे सवाल

हालांकि, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वेस्ट ऑयल जलाने से धुआं और प्रदूषण हो सकता है, इसलिए इसके सुरक्षित इस्तेमाल पर ध्यान देना जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 1 लाख रुपये का चश्मा लेने से मां ने किया मना,बेटे की कमाई सुन रह गई हैरान! फिर जो हुआ... दिल छू लेगी कहानी

मैं डरने लगी हूं… दिल्ली में पढ़ रही लड़की का दर्द भरा पोस्ट वायरल, बोली- 'सेफ्टी अब लग्जरी बन गई है'

ना सैलरी बढ़ी, ना मिला प्रमोशन… फिर भी रुक गया नौकरी छोड़कर जा रहा बेस्ट कर्मचारी, सिर्फ बॉस ने पूछा एक सवाल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Vendor Jalebi Viral, LPG Crisis, Waste Engine Oil Stove
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com